फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 10th and 12th examinations from saturday, admit card made QR code based

सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं आज से, क्यूआर कोड आधारित होगा प्रवेश पत्र

Sat, 15 Feb 2020 12:22 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 15 Feb 2020 12:22 AM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं-बाहरवीं बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होने जा रही हैं। सीबीएसई ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस बार सेंटर पर भेजी जाने वाली सामग्री की इमेज के साथ केंद्र अधीक्षक को फोटो टैगिंग को जोड़ा गया है। 

विज्ञापन
CBSE 10th and 12th examinations from saturday, admit card made QR code based
सीबीएसई परीक्षा

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं-बाहरवीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही हैं। दसवीं व बारहवीं परीक्षाओं में इस बार 30,96,771 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। सीबीएसई ने बड़े स्तर पर होने वाली इस परीक्षा के सफल संचालन की पूरी तैयारी कर ली है। पेपर लीक और नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने इस बार पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन


इस बार विद्यार्थियों को क्यूआर कोड आधारित प्रवेश पत्र दिया गया है। वहीं प्रश्न पत्रों के संग्रह व वितरण को सुरक्षित करने के लिए सेंटर पर भेजे जाने वाली सामग्री की इमेज के साथ केंद्र अधीक्षक की फोटो को भी टैगिंग कर जोड़ा है।
विज्ञापन


किसी प्रकार से प्रश्न पत्र के लीक होने की गुजाइंश ना रहे इसके लिए इस बार स्कूलों को ईमेल आईडी पर उपलब्ध कराए जाने वाले इंक्रिप्टेड प्रश्नों की संख्या को 19 से बढ़ाकर 50 किया गया है। बोर्ड ने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम किए हैं। बोर्ड की संवेदनशील केंद्रों पर खास निगरानी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने सेंटरों से सटीक डाटा प्राप्त करने के लिए विसंगतियों की पहचान करने के लिए पोर्टल को जोड़ा गया है। स्कूल व क्षेत्रीय कार्यालयों से लगातार संपर्क में रहने के लिए दो नए पोर्टल विकसित किए गए हैं। 

आंतरिक मूल्यांकन व प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंकों को लैब की फोटो, परीक्षा देने वाले, व परीक्षक की फोटो के साथ भेजने की व्यवस्था भी शुरू की है। परीक्षा में अनुपस्थित रहे छात्रों के रीयल टाइम डाटा को प्राप्त करने वाले पोर्टल को पहले से बेहतर किया गया है।  

परीक्षा में 30 लाख से अधिक विद्यार्थी बैठेंगे

बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार बारहवीं में 12,06,893 विद्यार्थी व दसवीं की परीक्षा में कुल 18, 89, 878 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। बारहवीं में 52,2,819 लड़कियां व 68,4,068 लड़के व छह ट्रांसजेंडर परीक्षा देंगे। वहीं दसवीं में 78,8,195 लड़कियां व 11,01,664 लड़के व 19 ट्रांसजेंडर परीक्षा में बैठेंगे। 

देशभर में दोनों परीक्षाओं के लिए 33,517 स्कूलों में कुल 10,359 सेंटर बनाए गए हैं। दिल्ली में निजी स्कूलों से दसवीं की परीक्षा के लिए 12,8,756 व सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से 1,76,246 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। जबकि बारहवीं के लिए निजी स्कूलों से 99,053 सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से 1,33,271 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।



वहीं बीते साल की तरह ही मधुमेह टाइप-1 से पीड़ित छात्र शुगर टैबलेट, चॉकलेट, कैंडी, केला, संतरा, सेब, सेडविंच, पानी की छोटी बोतल ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि इन खाद्य वस्तुओं को ले जाने के लिए इन छात्रों को मधुमेह विशेषज्ञ से मधुमेह के इतिहास, मधुमेह की प्रकृति, व परीक्षा के दौरान नाश्ते की जरुरत को प्रमाणपत्र के साथ प्रिंसिपल के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed