{"_id":"5d4a80418ebc3e6d22783de0","slug":"cat-registration-start-know-how-to-register-on-official-website-iimcat-ac-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAT 2019: रजिस्ट्रेशन शुरू, पंजीकरण के लिए पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CAT 2019: रजिस्ट्रेशन शुरू, पंजीकरण के लिए पढ़ें ये खबर
Wed, 07 Aug 2019 01:12 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IIM CAT 2019 रजिस्ट्रेशन: CAT 2019 पंजीकरण परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गया है। भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) की अधिसूचना 28 जुलाई, 2019 दिन रविवार को जारी की थी।
विज्ञापन
बता दें, कैट को आईआईएम कैट के रूप में भी जाना जाता है। यह परीक्षा इस साल 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। कैट के लिए पंजीकरण 18 सितंबर, 2019 को बंद हो जाएगा। कैट 2019, देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा, लगभग 156 शहरों में फैले परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। CAT 2019 पंजीकरण प्रक्रिया iimcat.ac.in पर आयोजित की जाएगी। CAT 2019 का पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट iimcat.nic.in पर शुरू हो गया है
विज्ञापन
CAT 2019: पंजीकरण कैसे करें
CAT 2019 के लिए पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
चरण 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.iimcat.ac.in पर अपनी प्रोफ़ाइल बनाने के लिए नए उम्मीदवार पंजीकरण हेडर में 'रजिस्टर' बटन पर क्लिक करें। उसके बाद सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें और पंजीकरण विवरण पूरा करें।
विज्ञापन
चरण 2: चरण 1 के पूरा होने पर आपको प्राप्त उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके, वेबसाइट पर "पंजीकृत उम्मीदवार" के रूप में लॉगिन करें और कैट 2019 के लिए आवेदन पत्र भरें।
चरण 3: आवेदन पूरा करने और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद, शुल्क का भुगतान करें।
कैट 2019: महत्वपूर्ण तिथियां-
CAT 2019 पंजीकरण शुरू - 7 अगस्त, 2019, बुधवार, सुबह 10:00 बजे
CAT 2019 पंजीकरण की अंतिम तिथि- 18 सितंबर, 2019, बुधवार, शाम 5:00 बजे
CAT 2019 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि- 23 अक्टूबर, 2019, बुधवार, शाम 5:00 बजे
CAT 2019 परीक्षा का दिन- 24 नवंबर, 2019, रविवार
यह भी पढ़ें- सुषमा स्वराज की वो पांच खूबियां, जिन्हें अपनाकर आप भी महसूस करेंगे बदलाव
कमेंट
कमेंट X