फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CAT IIM Answer keys 2019 Today is the last day for raise objection

CAT 2019: आंसर-की के खिलाफ उठाएं आपत्ति, आज है अंतिम दिन

Fri, 06 Dec 2019 09:59 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 06 Dec 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
CAT IIM Answer keys 2019 Today is the last day for raise objection
CAT 2019-20 - फोटो : CAT 2019-20
देश के विभिन्न भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CAT - Common Admission Test 2019) बीते रविवार, 24 नवंबर को ही आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन इस बार आईआईएम कोझीकोड कर रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले परीक्षार्थियों के लिए आंसर-की जारी कर दी थीं।
विज्ञापन


बता दें कि आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उठाने पर आज अंतिम दिन है। उम्मीदवार उन प्रतिक्रियाओं के खिलाफ 6 दिसंबर (शाम 5 बजे तक) यानी आज शाम तक आपत्ति उठा सकते हैं। प्रत्येक चुनौती के लिए उन्हें 1200 रुपये देने होंगे।  
विज्ञापन


आईआईएम कोझीकोड के बताया था कि संस्थान नवंबर 2019 की अंतिम तारीख तक आंसर-की जारी कर देगा। हालांकि उस वक्त किसी को भी निश्चित तारीख की जानकारी नहीं थी। आंसर-की 29 नवंबर को जारी कर दी गई, कैट 2019 आंसर-की आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कैट 2018 का परिणाम 5 जनवरी 2019 को जारी किया गया था। इसमें 11 अभ्यर्थियों को 100 परसेंटाइल मिले थे। जबकि 21 अभ्यर्थियों ने 99.99 परसेंटाइल स्कोर किया था।

ये भी पढ़ें : इस चैनल को बनाया नॉलेज पाने का जरिया, पहले ही प्रयास में बनीं IAS ऑफिसर
  • इस बार कैट का आयोजन देश के 156 शहरों के 376 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
  • इसमें देशभर से कुल 2,09,926 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
  • कैट 2019 का परिणाम आईआईएम कोझीकोड द्वारा जनवरी 2020 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।
  • कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड अपलोड किए जाएंगे। यहां से वे अपना परिणाम देख सकेंगे।
  • इसके अलावा अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा भी उन्हें उनके स्कोर कार्ड की सूचना दी जा सकती है।
  • इस परीक्षा का स्कोर 31 दिसंबर 2020 तक वैध रहेगा। साथ ही वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।
  • उसके बाद कैट 2019 स्कोर कार्ड जारी किए जाने से संबंधित कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : FIR और ZERO FIR में क्या है अंतर? कैसे दर्ज कराते हैं रिपोर्ट


IIM CAT 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
CAT 2019 आंसर-की देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed