फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CAT Exam 2023 know important guidelines to follow on exam day

CAT Exam 2023: कैट परीक्षा के दिन इन नियमों का करना होगा पालन, जानिए क्या है गाइडलाइन

Sun, 26 Nov 2023 02:06 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 26 Nov 2023 02:06 PM IST
सार

CAT Exam 2023: आईआईएम लखनऊ की तरफ से इस बार कैट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 26 नवंबर 2023 को आयोजित होने जा रही है।

विज्ञापन
CAT Exam 2023 know important guidelines to follow on exam day
IIM CAT Exam 2023

विस्तार

CAT Exam 2023: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ की तरफ से कल यानी 26 नवंबर 2023 को कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 155 शहरों के 400 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाना है। परीक्षा के लिए पंजीकत उम्मीदवारों को आईआईएम की गाइडलाइन का पालन करना होगा।

विज्ञापन

तीन स्लॉट में होगी परीक्षा

कैट परीक्षा 2023 तीन अलग-अलग स्लॉट में होगी। पहला स्लॉट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक है। जबकि दूसरा स्लॉट दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक है और तीसरा स्लॉट शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक है। इस साल 03 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के द्वारा एमबीए प्रवेश परीक्षा देने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CAT Exam 2023 परीक्षा गाइडलाइन

  • कैट परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को रफ वर्क के लिए एक पेन और स्क्रिबल पैड दिया जाएगा।

  • परीक्षा समाप्त होने के बाद कैट एडमिट कार्ड के साथ पेन और स्क्रिबल पैड भी जमा करना होगा।

  • फोन, घड़ियां, कैलकुलेटर, कैमरा या ब्लूटूथ डिवाइस जैसी वर्जित वस्तुएं न लेकर जाएं।

  • कैट एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो आईडी प्रमाण जैसे आधार कार्ड, चुनावी आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, या कोई सरकार द्वारा जारी दस्तावेज लेकर जा सकते हैं।

विज्ञापन

CAT Exam कैट ड्रेस कोड 

  • उम्मीदवार पुलओवर, स्वेटर और बिना जेब वाले कार्डिगन पहन सकते हैं।

  • कैट परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को टोपी, जैकेट या बंद पंजे वाले जूते नहीं पहनकर आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed