{"_id":"6ae60a44d662a5ace30f3216","slug":"cat-2026-mba-aspirants-should-practise-unfamiliar-questions-focus-on-mock-tests-and-time-management-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैट 2026: एमबीए में दाखिले का सपना देख रहे हैं? मॉक टेस्ट के बाद जरूर करें ये 5 काम, बढ़ सकते हैं अंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कैट 2026: एमबीए में दाखिले का सपना देख रहे हैं? मॉक टेस्ट के बाद जरूर करें ये 5 काम, बढ़ सकते हैं अंक
Sun, 01 Nov 2026 07:03 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 01 Nov 2026 07:03 AM IST
सार
कैट 2026 परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित होगी। एमबीए में दाखिले की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अब मॉक टेस्ट, सवालों की सही समझ और समय प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, केवल ज्यादा सवाल हल करना काफी नहीं है। हर मॉक टेस्ट के बाद गलतियों को समझना, कमजोर विषयों पर काम करना और नए सवालों का अभ्यास करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
CAT 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर यानी आईआईएम इंदौर 29 नवंबर 2026 को कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट 2026 आयोजित करेगा। इस परीक्षा के जरिए देश के बड़े प्रबंधन संस्थानों में एमबीए और दूसरे प्रबंधन पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। परीक्षा कंप्यूटर पर होगी और इसके लिए कुल 120 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी के साथ मॉक टेस्ट, सवालों की सही समझ और समय के सही इस्तेमाल पर ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि आखिरी समय में तैयारी का तरीका ही प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में कितने हिस्से होंगे?
कैट 2026 का प्रश्नपत्र तीन हिस्सों में बंटा होगा। इनमें वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन यानी VARC, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग यानी DILR और क्वांटिटेटिव एबिलिटी यानी QA शामिल हैं। तीनों हिस्सों के लिए 40-40 मिनट मिलेंगे। यानी उम्मीदवारों को हर हिस्से के सवाल तय समय में हल करने होंगे। एक हिस्से की परीक्षा देते समय दूसरे हिस्से पर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी इस तरह करनी चाहिए कि वे हर हिस्से में समय के अंदर सवाल हल कर सकें और जल्दबाजी में गलतियां न करें।
विज्ञापन
मॉक टेस्ट के बाद क्या करना चाहिए?
विशेषज्ञ पवन कुमार के मुताबिक, उम्मीदवारों को सिर्फ यह नहीं देखना चाहिए कि उन्होंने कितने सवाल हल किए, बल्कि यह भी समझना चाहिए कि कितने जवाब सही और कितने गलत हुए। हर मॉक टेस्ट के बाद गलतियों को अलग-अलग हिस्सों में बांटना चाहिए। मसलन, कौन-सा सवाल किसी विषय की जानकारी न होने के कारण गलत हुआ, कहां सवाल ठीक से नहीं पढ़ा गया और कहां गणना में गलती हुई। जल्दबाजी में दिए गए गलत जवाबों को भी पहचानना जरूरी है। इससे उम्मीदवारों को अपनी कमजोरियां समझने और अगली बार उन्हें सुधारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X