IIM CAT Admit Card: पांच को नहीं, अब इस दिन जारी होगा कैट परीक्षा का प्रवेश पत्र; देखें आधिकारिक नोटिस
IIM CAT Admit Card Date: कैट परीक्षा के लिए परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को देशभर में तीन सत्रों में किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CAT 2025 Exam: कैट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख स्थगित कर दी गई है। अब यह 12 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा और 30 नवंबर 2025 तक (यानी परीक्षा की तिथि तक) डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
पहले 5 नवंबर को जारी होना था एडमिट कार्ड
पहले CAT 2025 एडमिट कार्ड 5 नवंबर 2025 को जारी होने वाला था, लेकिन अब इसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। एडमिट कार्ड जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक CAT 2025 के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना CAT लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
2.95 लाख उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र हो चुके हैं तैयार
कैट 2025 के लिए 2.95 लाख पात्र उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र तैयार हो चुके हैं। परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए IIM ने कई सख्त कदम उठाए हैं, जिनमें चुनिंदा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाना शामिल है। साथ ही, उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रारूप और इंटरफेस से परिचित कराने के लिए नमूना प्रश्नों वाला एक मॉक टेस्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे 12 नवंबर 2025 से CAT वेबसाइट पर एक्सेस किया जा सकेगा।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर, CAT 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लॉगइन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, उसे डाउनलोड कर लें।
- अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X