CAT 2024 Application: कैट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में आज से करें सुधार, इन विवरणों में नहीं कर सकते बदलाव
CAT 2024 Application: भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता ने कैट परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CAT 2024 Application Correction Window: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता ने आज 27 सितंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (CAT 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। यदि किसी उम्मीदवार के आवेदन पत्र में कोई त्रुटी रह गई है, तो आवेदन पत्र में बदलाव सुधार कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संसोधन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (iimcat.ac.in) पर जा सकते हैं।
आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कैट 2024 आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी में कहा गया है, "यदि उम्मीदवार द्वारा आवश्यक हो तो केवल फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और शहर की प्राथमिकताओं को अपडेट करने के लिए संपादन विंडो 27 सितंबर (सुबह 10 बजे) से 30 सितंबर (शाम 5 बजे), 2024 तक उपलब्ध होगी, उन लोगों के लिए जिन्होंने अपने आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर दिए हैं।"
इन विवरणों में नहीं कर सकते बदलाव
आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों को अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और परीक्षा शहर की प्राथमिकताओं सहित विशिष्ट विवरणों को संशोधित करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, उम्मीदवारों को सुधार विंडो के दौरान अपना ईमेल पता, जन्म तिथि या मोबाइल नंबर बदलने की अनुमति नहीं होगी।
कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को तीन शिफ्ट में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक होगी, उसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी और आखिरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगी। संस्थान 4 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी करेगा।
कमेंट
कमेंट X