CAT 2021 Admission Process: आईआईएम में प्रवेश की प्रक्रिया को ऐसे समझें, चयनित उम्मीदवारों की होती है स्क्रीनिंग
देश के आईआईएम में एमबीए के प्रवेश के लिए कैट 2021 परीणाम जारी हो गए हैं। अब सभी आईआईएम कैट स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। उन्हें विश्लेषणात्मक लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। नीचें पढ़ें कैसे होती है स्क्रीनिंग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईएम अहमदाबाद ने कैट 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। कैट 2021 की परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। आईआईएम अहमदाबाद ने कैट 2021 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दिया है. उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को देख सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर मौजूद लॉग इन पेज पर जाकर अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना कैट स्कोरकार्ड देख सकते हैं। कैट 2021 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा के दिन की फोटो, अपलोड की गई फोटो, जन्मतिथि, ईमेल, कैट पंजीकरण नंबर, लिंग, पीडब्ल्यूडी स्थिति, शहर, जिला, राज्य, परीक्षा की तारीख और समय, सेक्शन-वाइज स्कोर, पर्सेंटाइल स्कोर जैसी जानकारियां दर्ज होंगी।
उम्मीदवारों की होगी स्क्रीनिंग
परिणाम जारी होने के बाद, आईआईएम और अन्य बी-स्कूलों में प्रवेश के लिए, दो चरणों की प्रक्रिया होगी, विश्लेषणात्मक लेखन परीक्षा (एडब्ल्यूटी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई)। पहले उम्मीदवारों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग होगी। इस स्क्रीनिंग में, वह उम्मीदवार जिन्होंने तीनों सेक्शन, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (क्यूए), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर) और वर्बल एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (वीएआरसी) के कटऑफ को उत्तीर्ण करते हुए पूरे पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं, उनका चयन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उनका नाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। वे विभिन्न आईआईएम से पीआई और एडब्ल्यूटी राउंड के लिए कॉल लेटर प्राप्त कर सकते हैं।
चार खंडों में बांटी जाएगी है शैक्षणिक व अनुभव योग्यता
उम्मीदवारों के चयन के लिए उनके शैक्षणिक योग्यता व काम के अनुभव को चार खंडों में बांटा गया है और उसी के अनुरूप उनका आंकलन करते हुए उनका योग्यता निर्धारण किया जाता है। इसे एप्लिकेशन रेटिंग गुणन कारक बोलते हैं। 10वीं कक्षा को ए खंड, 12वीं को बी खंड, स्नातक डिग्री को सी खंड और काम के अनुभव को डी खंड में बांटा गया है। ए, बी, सी और डी, इन चारों के आधार पर उम्मीदवारों का योग्यता मूल्यांकन होता है। उस कट-ऑफ में स्नातक परीक्षा के फीसदी को तय किया जाता है। यह फीसद अंकों के 80वें पर्सेंटाइल होते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी स्नातक की डिग्री पूरी नहीं की है, उनके अंकों की गणना उपलब्ध अंकों के आधार पर की जाएगी। 10वीं और 12वीं के लिए सभी विषयों के अंकों पर विचार किया जाएगा। सीटों का फैसला आरक्षण मानदंडों के आधार पर होगा जो विभिन्न श्रेणियों के निर्धारित हैं। अलग-अलग आईआईएम में सीटों की संख्या अलग-अलग है।
शीर्ष स्कोर वालों को लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा
शीर्ष स्कोर वाले उम्मीदवारों को विश्लेषणात्मक लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक स्क्रीनिंग के माध्यम से, बुलाए गए उम्मीदवारों को अपनी विश्लेषणात्मक लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार देना होगा। विश्लेषणात्मक लिखित परीक्षा के जरिए उम्मीदवार के संचार कौशल और विश्लेषणात्मक कौशल के साथ सोचने की क्षमता को देखने के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को किसी भी विषय पर एक निबंध लिखने के लिए दिया जाएगा और यह इस परीक्षा के लगभग 20-30 मिनट का हो सकता है। व्यक्तिगत साक्षात्कार का दौर भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण दौर है क्योंकि यह प्रवेश से पहले का अंतिम चरण है। यह उम्मीदवारों के व्यक्तित्व और उनके प्रस्तुति कौशल को देखने के लिए आयोजित किया जाता है।
चुने गए उम्मीदवारों को मिलेगा ऑफर लेटर
अंतिम चयन सभी श्रेणियों जैसे सामान्य, एससी, एसटी ओबीसी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए अलग से किया जाएगा। यह अंतिम संयोजित स्कोर पर आधारित होगा। अंतिम समग्र स्कोर को व्यक्तिगत साक्षात्कार, विश्लेषणात्मक लिखित परीक्षा, अंतिम कैट स्कोर और एप्लिकेशन रेटिंग गुणन कारक द्वारा सारांशित किया जाता है। चुने गए उम्मीदवारों को ऑफर लेटर मिलेगा। प्रस्ताव पत्र प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के साथ सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करना होगा। प्रतीक्षा सूची भी जारी की जा सकती है।
कमेंट
कमेंट X