फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CAT 2020 schedule available on website registration to begin from this date

CAT 2020: शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब से शुरू हो रहे हैं आवेदन

Thu, 30 Jul 2020 11:01 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 30 Jul 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
CAT 2020 schedule available on website registration to begin from this date
CAT 2020 schedule - फोटो : IStock

भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2020) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 5 अगस्त, 2020 से शुरू होगी। एक बार पंजीकरण शुरू होने के बाद यानि 5 अगस्त, 2020, इच्छुक उम्मीदवार कैट 2020 परीक्षा के लिए iimcat.ac.in पर 16 सितंबर, 2020 को या उससे पहले शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- New education policy 2020: सरकारी-निजी स्कूलों में एक नियम, फीस पर लगेगी लगाम
विज्ञापन


कैट 2020 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके लिए तिथि 28 अक्टूबर, 2020 तय की गई है। पूरे भारत में 156 शहरों में फैले विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में IIM 29 नवंबर, 2020 को एक कंप्यूटर-आधारित कॉमन एडमिशन टेस्ट 2020 (CAT 2020) आयोजित करेगा। परिणाम जनवरी 2021 के दूसरे सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि CAT 2020 प्रक्रिया को COVID-19 संकट को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाना है। ध्यान दें कि कैट की वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी केंद्र और राज्य सरकारों और आईआईएम द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्णयों और निर्देशों पर निर्भर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए कैट वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। 

जरूरी जानकारी-
परीक्षण की अवधि 180 मिनट होगी। तीन खंड होंगे:
खंड I: मौखिक एबिलिटी और रीडिंग कंप्रीहेंशन
खंड II: डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग
खंड III: क्वान्टेटिव क्षमता

ये भी पढ़ें- New Education Policy 2020: शिक्षकों के प्रमोशन में काम का मूल्यांकन, प्रशिक्षण में भी होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed