CAT 2017 Results: जानिए कब आएंगे नतीजे, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, कैट 2017 के कन्वेनर प्रोफेसर नीरज द्विवेदी ने बताया कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में कैट के नतीजे आएंगे।
सभी उम्मीदवार अपने रिजल्ट वेबसाइट www.iimcat.ac.in पर देख सकते हैं। आईआईएम लखनऊ ने इस परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2017 को कराया था। लगभग 2.31 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
गौरतलब है कि मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिला पाने के लिए ये परीक्षा पास करना जरूरी है। इस परीक्षा के स्कोर्स 20 आईआईएम और लगभग 100 से ज्यादा टॉप B-स्कूल्स के लिए मान्य होंगे। कैट परीक्षा 2017 का कटऑफ उम्मीदवारों की संख्या, डिफिकल्टी लेवल और सीट्स के नंबर के आधार पर तय किया जाएगा।
1.वेबसाइट www.iimcat.ac.in पर जाएं
2.होम पेज पर ‘महत्वपूर्ण घोषणाओं’ के सेक्शन में ‘CAT 2017 Results’ के लिंक पर क्लिक करें
3.अपनी डीटेल्स भरें
4.सबमिट पर क्लिक करें
5.आपका रिजल्ट खुल जाएगा, प्रिंटआउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X