फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career: Take the right and effective decisions with these 'Five W' techniques to choose job field, Read here

Career: सही निर्णय लेना भी कला से कम नहीं; इन 'फाइव डब्ल्यू' तकनीक से लें प्रभावी फैसले, करिअर में आएंगे काम

Fri, 06 Dec 2024 11:34 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 06 Dec 2024 11:34 AM IST
सार

Career: आज की तारीख में तारीख में सही निर्णय लेना भी एक कला है। निर्णय लेने की क्षमता किसी को भी सफल या औसत बनाने में बड़ी भूमिका निभाती है। आइए 'फाइव डब्ल्यू' तकनीक के बारे में जानते हैं। 'फाइव डब्ल्यू' तकनीक, तर्क और अनुभव के आधार पर आप आत्मविश्वास के साथ सही व प्रभावी फैसले ले सकते हैं।

विज्ञापन
Career: Take the right and effective decisions with these 'Five W' techniques to choose job field, Read here
Education - फोटो : AdobeStock

विस्तार

Career: आप हर रोज कोई-न-कोई निर्णय लेते ही होंगे। यह आपके लिए सहज स्थिति हो सकती है, लेकिन जब आपके पेशेवर निर्णय लेने की बात आती है, तो यह काम काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपका एक फैसला आपके भविष्य और पेशेवर करिअर को बना या बिगाड़ सकता है, खासकर तब जब आप पेशेवर जगत में नए हों। 

विज्ञापन


साथ ही, ये फैसले आपके सहकर्मियों और प्रबंधक को भी प्रभावित करते हैं, ऐसे में आप हर कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहते हैं। हो सकता है इसी कारण आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने विचारों को साझा करने से हिचकिचाते भी हों। ऐसे में, प्रभावी निर्णय लेने के लिए आपको अपने अंतर्मन को सुनने की क्षमता का विकास करना होगा। याद रखें, कोई भी निर्णय लेना आवेग में आकर काम करना कतई नहीं है, बल्कि तर्क और अनुभव के आधार पर लिए गए फैसलों से ही आपका असली आत्मविश्वास झलकता है।

विज्ञापन

फर्क समझें 
अच्छे पेशेवर बाकियों से अलग इसलिए दिखते हैं, क्योंकि वे ऐसे निर्णय लेने में माहिर होते हैं, जो संगठन को सफलता की ओर ले जाता है। सफल लीडर परिचालन और रणनीतिक निर्णयों के बीच के अंतर को बेहतर ढंग से समझते हैं। परिचालन निर्णय दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर आधारित होते हैं, जबकि रणनीतिक निर्णय लेना काफी कठिन काम होता है। इसके लिए आपको एक व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, क्योंकि आपके फैसले संस्था के विकास और भविष्य का आधार बनते हैं।

'फाइव डब्ल्यू' फ्रेमवर्क 
यदि आप अपने करिअर के शुरुआती पड़ाव पर हैं, तो अपने निर्णयों को प्रभावी बनाने के लिए आपको 'फाइव डब्ल्यू' यानी कौन?, क्या?, कब?, क्यों? और कैसे? फ्रेमवर्क का उपयोग करना चाहिए। यह एक कारगर तकनीक है, जो आपको अपने विचारों को दूसरों से साझा करने की हिचकिचाहट से बचा सकती है। इस फ्रेमवर्क का उपयोग करके आप बेहतर निर्णय ले सकते हैं।

विज्ञापन

सही और गलत की पहचान 
अपने मूल मूल्यों को जानने से निर्णय लेना अधिक नैतिक और आसान हो जाता है। इसलिए एक पेशेवर के रूप में बेहतर फैसले लेने से पहले आपको अपने मूल्यों को समझना होगा। कामयाब होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है?, इसकी पहचान करें। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

निर्णयों में स्पष्टता हासिल करने के लिए अतीत में लिए गए अपने कुछ फैसलों का मूल्यांकन करें। इससे आपको सही और गलत की पहचान करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, अपने फैसले में पारदर्शिता बनाएं रखें, इससे आप प्रबंधक और सहयोगियों के भरोसेमंद बन सकेंगे।

अपने नेटवर्क के लोगों से सीखें 
कार्यस्थल पर नेतृत्व कौशल को विकसित करने के प्रभावी तरीकों में से एक है, अपने नेटवर्क के लोगों से सीखना। बेहतर निर्णय लेने के लिए अपने सहयोगी और प्रबंधक के साथ अपने विचारों को साझा करें। इससे आप निर्णय लेने की शैली को तराश कर उचित फैसले लेने के काबिल बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed