झारखंड बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के लिए आवेदन 12 नवंबर से शुरू होंगे, 26 नवंबर तक भर सकेंगे फॉर्म
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के आवेदन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विद्यार्थी 12 नवंबर से आवेदन कर सकेंगे। बिना विलंब शुल्क फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 26 नवंबर है।
विस्तार
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं (माध्यमिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बिना विलंब शुल्क के फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2026 तय की गई है। इसके बाद 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा।
JAC Board Exam Form 2027: जरूरी तारीखें
| कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 12 नवंबर 2026 |
| बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तारीख | 26 नवंबर 2026 |
| विलंब शुल्क के साथ आवेदन | 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 |
नियमित और निजी विद्यार्थियों को कहां जमा करना होगा फॉर्म?
नियमित और निजी विद्यार्थियों को अपनी पूरी भरी हुई छात्र सूचना शीट संबंधित स्कूल या कॉलेज में जमा करनी होगी। परीक्षा फॉर्म कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए अलग-अलग उपलब्ध कराए गए हैं। फॉर्म में नियमित विद्यार्थियों के साथ निजी और पूर्व विद्यार्थियों के लिए भी अलग-अलग श्रेणियां दी गई हैं। विद्यार्थी संबंधित फॉर्म जेएसी की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
JAC बोर्ड परीक्षा 2027 का फॉर्म कैसे भरें?
विद्यार्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए ‘Downloads and Web Notice’ सेक्शन को खोलें।
- कक्षा 10वीं के लिए माध्यमिक और कक्षा 12वीं के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म चुनें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार सही फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- भरी हुई छात्र सूचना शीट ऑनलाइन डेटा जमा करने के लिए अपने स्कूल या कॉलेज में जमा करें।
फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
- कक्षा 10वीं के विद्यार्थी: फॉर्म में दी गई जानकारी कक्षा 9वीं की मार्कशीट में दर्ज विवरण से मेल खानी चाहिए।
- कक्षा 12वीं के विद्यार्थी: अपनी जानकारी का मिलान रजिस्ट्रेशन कार्ड से जरूर कर लें।
फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों की जांच कर लें, ताकि विवरण में किसी तरह की गलती न रहे।
कमेंट
कमेंट X