फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   virat kohli of mathura

मथुरा में छा रहे 'जीएलए के विराट कोहली'

Fri, 11 Nov 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Nov 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
virat kohli of mathura
- फोटो : gla
जीएलए के छात्रों द्वारा फोटो वायरल करते ही मथुरा में विराट कोहली के नाम से छा गए अमित। हमशक्लों की अगर बात की जाए तो बड़े-बड़े सितारों से मिलते-जुलते नए चेहरे आपको कहीं न कहीं देखने को मिल ही जाएंगे। ये शख्स भी उन्हीं सितारों में से एक इंडियन टेस्ट क्रिकेट कप्तान विराट कोहली का हमशक्ल है। चाहत भी विराट जैसी ही है। जहां से निकल जाए तो लोग भी जानने और को देखने को पीछे चल देते हैं। बस अब अमित की उनसे आमने-सामने बात करने की तमन्ना है।
विज्ञापन


यूपी के सुल्तानपुर निवासी अमित मिश्रा (विराट कोहली) जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा से मैकेनिकल विभाग से बीटेक कर रहे हैं। वह बताते हैं कि उन्हें अपने विराट जैसे दिखने का पता तब चला जब वह 11वीं कर रहे थे, तो उस दौरान छात्रों का एक दल उनसे अचानक ही मिलने पहुंचा और उन्हें विराट कोहली का हमशक्ल बताने लगे। इसके बाद जीएलए विश्विद्यालय में अपनी पढ़ाई के दौरान अमित ने फेसबुक पर अपने कुछ फोटोज शेयर किए तो भारी मात्रा में लाइक्स और विराट कोहली नाम के कमेंट्स मिले।
विज्ञापन

virat kohli of mathura
शेयर फोटोज को विश्विद्यालय के छात्रों ने वायरल कर दिया और अब मथुरा शहर में अमित ‘‘विराट कोहली‘‘ के नाम से धूम मचा रहे हैं। विराट दिखने वाले अमित को न्यूज चैनल्स, एड एजेंसीज और कुछ फिल्म निर्माता के ऑफर मिले हैं। तो वहीं जानी-मानी कंपनी टीवीएफ से विज्ञापन का भी ऑफर आया है। टीम इंडिया की जर्सी में अमित का फोटोशूट पहली नजर में भी किसी को धोखा देने के लिए काफी हैं। अमित केवल विराट जैसा दिखने में नहीं बल्कि पढ़ाई के क्षेत्र में भी अव्वल हैं।

यही नहीं ड्रीम गर्ल तथा मथुरा की सांसद हेमामालिनी से भी अमित ने मुलाकात की है। इस विराट की सांसद ने विराट कहकर तारीफ की है। अब आगामी स्तर पर होने वाले आईपीएल में विराट से भी मिलने की तमन्ना है।

virat kohli of mathura
विराट कहकर दिया मिलने का मौका विश्वविद्यालय के छात्र अमित ने जब सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोशाध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल से मुलाकात की तो श्री अग्रवाल ने देखते ही छात्र को विराट कहकर मिलने का मौका दे दिया। श्री अग्रवाल ने बताया कि इतनी बड़ी शख्सियत जैसा दिखना अपने आप बड़ी बात तो है ही। उन्होंने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।    

मथुरा की जीएलए यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे अमित के पिता रामचंद्र मिश्रा बीजेपी में एक अच्छे नेता का रूतबा रखते हैं और फेसबुक पर अमित के इंट्रोडक्शन में भी आपको सबसे पहली जानकारी यही मिलेगी कि वह बीजेपी से जुड़े हैं।

बीटेक के बाद अमित इंजिनियरिंग में करियर बनाएंगे या अपने पापा की तरह पॉलिटिक्स का रुख करेंगे या फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगे, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल, वह अपनी शक्ल के कारण मिल रही लोकप्रियता को एंजॉय कर रहे हैं। कहते हैं कि एक आदमी की शक्ल के 7 आदमी इस दुनिया में होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed