फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   upsee-2017 know most important things necessary to know before exam

UPSEE-2017 जानें परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें, 16 अप्रैल को है परीक्षा

Thu, 13 Apr 2017 09:41 AM IST
amarujala.com-presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com-presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Thu, 13 Apr 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
upsee-2017 know most important things necessary to know before exam
education

उत्तर प्रदेश की तकनीकि विश्वविद्यालय(UPTU) डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी(AKTU) ने बुधवार को यूपीएसईई-2017 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया। यूपीएसईई उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग और अन्य कोर्स में एडमिशन के लिए राज्य स्तर पर लिया जाने वाला टेस्ट है।  यूपीएसईई-2017 परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के टेक्निकल एजुकेशन विभाग द्वारा नियुक्त सेंट्रल एडमिशन बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। 

विज्ञापन


इस साल यूपीएसईई परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित होनी है। उत्तर प्रदेश के करीब 3 लाख से भी ज्यादा छात्र इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। 

क्या है एग्जाम पैटर्नः 

-पिछले साल की ही तरह इस साल भी पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे। जिनमें से 50 फिजिक्स के, 50 केमिस्ट्री के और 50 मैथ्स के सवाल होंगे। 

-परीक्षा पूरे 3 घंटे की होगी 

-जहां एक सवाल 4 अंकों का होगा वहीं गलत जवाब के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जिन छात्रों ने जेईई परीजक्षा की तैयारी की होगी उनके लिए सवाल कठिन नहीं होंगे क्योंकि परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का स्तर जेईई की तुलना में कम होता है। 
विज्ञापन


-यह बात भी जान लेना जरूरी है कि यूपीएसईई परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल रिपीट भी होते हैं तो बेहतर है कि परीक्षा में बैठने से पहले पुराने सवालों को भी एक बार हल कर लिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन से हैं टॉप के कॉलेज...

upsee-2017 know most important things necessary to know before exam
awde

रैंकिंग और प्राप्तांकः 

पिछले सालों के रिजल्ट से तुलना की जाए तो टॉप 500-700 के बीच रैंक के लिए कम से कम 500 अंकों की जरूरत होगी। वहीं 400 अंकों से ऊपर के लिए रैंक 5000 तक जाएगा। 

वैसे तो अभी तक नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है लेकिन फिर अभ्यर्थियों को यह हिदायत दी जाती है कि परीक्षा हॉल में जाने का बाद दिए गए निर्देशों को ध्यान से देख लें। 

कौन-कौन से हैं टॉप के कॉलेजः 

यूपीएसईई परीक्षा के जरिए दाखिला देने वाले कॉलेजों में जो टॉप के कॉलेज हैं। उनमें दाखिले के लिए कम से कम 4000 तक रैंक हासिल करने का लक्ष्य रखें। 

-हारकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, कानपुर 

-इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ

-कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सुल्तानपुर 

-बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, झांसी

-इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल डेवलपमेंट, इलाहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed