{"_id":"58f4476a4f1c1be0764712af","slug":"upsee-2017-exam-completed-and-answer-key-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSEE-2017: रविवार को परीक्षा संपन्न, आंसर की भी हुआ जारी","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
UPSEE-2017: रविवार को परीक्षा संपन्न, आंसर की भी हुआ जारी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के तकनीकी कॉलेजों में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) रविवार को यूपी और बाहर के कुल 176 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में लगभग 92 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए, जो गत वर्ष से लगभग पांच फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा करा रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने परीक्षा के कुछ ही घंटे के अंदर आंसर की भी वेबसाइट upsee.nic.in पर उपलब्ध करा दी। जल्द ही अभ्यर्थियों को आंसर की पर चैलेंज करने का अवसर दिया जाएगा। एक हफ्ते तक चैलेंज लेकर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
विज्ञापन
एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने मीडिया को बताया कि पेपर एक (बीटेक/ बीफार्मा) में 92.75 फीसदी, पेपर दो (बीटेक बायोटेक्नोलॉजी/ बीफार्मा) में 86.95 फीसदी, पेपर तीन (बीटेक एग्रीकल्चर) में 85.72 फीसदी और पेपर चार (बीआर्क) में 67.14 फीसदी यानी प्रवेश परीक्षा में कुल 92.14 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। इस तरह कुल 1,42,063 आवेदकों में से 1,29,083 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एकेटीयू में करीब दर्जनभर अधिकारियों की एक टीम सवेरे से वाट्सएप ग्रुप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिये पूरी परीक्षा पर नजर रखे हुए थी। पोस्टल डिपार्टमेंट के अधिकारी भी पेपर और ओएमआर सीट पहुंचाने के लिए ऑब्जर्वर के साथ संपर्क में थे। सुबह 8.15 बजे सभी सेंटर पर पेपर-ओएमआर सीट पहुंच गई थी।
ऑनलाइन पोर्टल से केंद्रों में हो रही अटेंडेंस की जानकारी सीधे एकेटीयू को मिल रही थी। कुशीनगर में इंटरनेट फेल होने के कारण अटेंडेंस ऑफलाइन हुई। कुलपति ने कहा कि मई के अंत प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X