फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   up board result 2018- LIVE UPDATE, declared soon, check first click on results.amarujala.com

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018 : रिजल्ट जारी, 10वी में 75.16 और 12वीं में 72.43 रहा प्रतिशत

Sun, 29 Apr 2018 05:42 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 29 Apr 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
up board result 2018- LIVE UPDATE, declared soon, check first click on results.amarujala.com

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी हो गया है।रिजल्ट को यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही आप अमर उजाला की वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

UP Board result 2018: LIVE UPDATES

हाईस्कूल का रिजल्ट 75.16 प्रतिशत रहा जबकि इंटर का रिजल्ट 72.43 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में इलाहाबाद की अंजलि वर्मा ने टॉप किया है। 12वीं में फतेहपुर के रजनीश शुक्ला रहे अव्वल।

विज्ञापन


-यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे बस एक घंटे में होंगे जारी, अधिकारी बोर्ड ऑफिस पहुंच चुके हैं।

-बैठक के बाद सभी अधिकारी पत्रकार वार्ता कर रिजल्ट घोषित करेंगे। पदेन सभापति डॉ. अवध नरेश शर्मा कल रिटायर हो रहे हैं।

-परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले यूपी बोर्ड के अधिकारी एक बैठक करेंगे। इसमें बोर्ड के पदेन सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ अवध नरेश शर्मा, सचिव नीना श्रीवास्तव के अलावा अन्य सदस्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 -इस बार 10 टॉपरों की कॉपियां सार्वजनिक होंगी।
 -चौथी बार इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा रहा है। यह 2015 में शुरू हुई थी। 

2017 की परीक्षा में हाईस्कूल में जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर फतेहपुर की छात्रा तेजस्वी देवी ने सूबे में पहला स्थान प्राप्त किया था। उसे 95.83 प्रतिशत अंक मिले थे। इंटरमीडिएट में भी फतेहपुर की ही छात्रा ने सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इंटरमीडिएट की टॉपर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम फतेहपुर की छात्रा प्रियांशी तिवारी को 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। 

हाइलाइट्स-
- 3655691 परीक्षार्थी 10वीं में पंजीकृत थे।
- 2981327 परीक्षार्थी इंटर में पंजीकृत थे।
- कुल 66,0507 हाईस्कूल के छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
- 469279 इंटर के विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
- 11 मार्च 2018 को खत्म हुई परीक्षा हुई थी
- 17 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था।
- 31 मार्च को उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हुई

यूपी बोर्ड के रिजल्ट upresults.nic.in पर जारी होने वाले हैं आप ऐसे चेक कर सकते हैं...

1. सबसे पहले आप UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmspresults.up.nic.in पर लॉग इन करें।
2. साइट खुलने के बाद 10वीं क्लास में से जिसका परिणाम चेक करना है उसके लिंक पर क्लिक करें।
3. 10वीं क्लास पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें और सब्मिट करें।
4.  जिसके बाद आप रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट प्रिंट आउट ले सकते हैं।

SMS से ऐसे देखें रिजल्ट
एसएमएस के जरिए यूपी बोर्ड का रिजल्ट जानने के लिए आप अपने मैसेज बॉक्स में जाकर UP10 लिखें (UP10 <रोल नंबर>) उसके बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें और फिर उसे 56263 पर भेज दें। वहीं 12वीं का परिणाम जानने के लिए UP12 (UP12 <रोल नंबर>) लिखें और स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपको ये मैसेज 56263 पर भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed