UP Board Result 2018 Date : रिजल्ट से पहले 10वीं के छात्र जरूर जान लें ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि पहले यूपी बोर्ड के रिजल्ट अप्रैल महीने के आखिरी तक आने वाले थे लेकिन बाद में इसकी तारीख 15 अप्रैल 2018 कर दी गई। ये परीक्षा 10वीं छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार उन्हें बोर्ड की परीक्षा से गुजरना पड़ता है। ऐसे में उन्हें रिजल्ट से पहले काफी घबरहाट होती है और ऐसा होना लाजमी भी है। ऐसे में छात्रों को धैर्य रखने की काफी जरूरत है।
आपको बता दें कि कभी-कभी 10वीं के छात्र रिजल्ट को लेकर काफी उत्साहित हो जाते हैं और ऑनलाइन परिणाम देखने के समय काफी कई गलतियां कर बैठते हैं। ऐसा करने से उन्हें बचना चाहिए। छात्रों को रिजल्ट से देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें।
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी सेव जरूर कर लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन सभी जानकारियां सही रूप में भरें। सिर्फ इतना ही नहीं छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला के वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X