फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   UP Board Intermediate Experimental Examinations will start from 15th november

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 से, जानिए पूरा कार्यक्रम

Sat, 04 Nov 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 04 Nov 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
UP Board Intermediate Experimental Examinations will start from 15th november
Atul Maheshwari Scholarship Examination-2017
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षा का आयोजन दो चरणों में मंडलवार किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले चरण की परीक्षाएं 15 से 29 दिसंबर तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, मिर्जापुर, देवीपाटन और बस्ती मंडल में आयोजित की जाएंगी, जबकि दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 30 दिसंबर से 13  जनवरी तक इलाहाबाद, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में होंगी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- 2001 के बाद कॉरेस्पॉन्डेंस से की गई इंजीनियरिंग की डिग्री को SC ने किया निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में अन्य जरूरी जानकारी एवं परीक्षकों की नियुक्ति आदि से संबंधित सूचनाएं परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त होंगी। इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से पचास प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक और पचास प्रतिशत अंक बाह्य परीक्षक देंगे। 

इसी तरह व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जिन विद्यालयों को प्रयोगात्मक परीक्षा का केंद्र निर्धारित किया जाएगा, उन विद्यालयों से संबंधित विषयों के अध्यापक पचास प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के तहत प्रदान करेंगे और बाकी पचास फीसदी अंक बाह्य परीक्षक देंगे। 
 

UP Board Intermediate Experimental Examinations will start from 15th november
board exam - फोटो : AMAR UJALA
इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत समस्त संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अनिवार्य विषय खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्यों की ओर से संपादित की जाएंगी। 

पढ़ें:- एमकॉम टॉपर आरती-अजमान को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

हाईस्कूल की परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर आयोजित की जाएंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिए औपचारिकता पूरी कर सकते हैं।

परिषद की वेबसाइट पर होंगे प्राप्तांक
माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव के अनुसार हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन), नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा और इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से परिषद की वेबसाइट ‘ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ’ पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इस कार्य के लिए 15 दिसंबर 2017 से वेबसाइट क्रियाशील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed