{"_id":"5aa51b944f1c1bba758b4d67","slug":"university-will-no-longer-appoint-third-class-posts-selection-through-upsssc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी अब नहीं करेंगी तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति, UPSSSC के जरिए होगा चयन","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
यूनिवर्सिटी अब नहीं करेंगी तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति, UPSSSC के जरिए होगा चयन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी में तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्तियां अब स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकेंगी। उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसएसएससी) के जरिए ही नियुक्ति होगी। इस क्रम में प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त तृतीय श्रेणी के पदों का ब्योरा आयोग को भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल की ओर से सभी राज्य विश्वविद्यालयों को पत्र भेजकर 13 मार्च तक ऐसे पदों का ब्योरा आयोग को भेजने को कहा है, जो रिक्त हैं। निर्देश के मुताबिक वेतन बैंड-1, रुपये 5200-20200 ग्रेड पे से लेकर 29300-34800 ग्रेड पे 4600 तक के पदों पर सीधी भर्ती के सभी पद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित होंगे।
विज्ञापन
वर्तमान में करीब 210 पद रिक्त
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में वर्तमान में करीब 210 पद रिक्त हैं। अब तक की व्यवस्था के मुताबिक राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संवर्ग की तर्ज पर कर्मचारी पदों के लिए भी स्वयं ही चयन प्रक्रिया आयोजित करते थे। यूनिवर्सिटी कर्मचारियों को अभी भी पूर्ण राज्यकर्मी का दर्जा नहीं प्राप्त है।
अब जबकि प्रदेश सरकार चयन प्रक्रिया आयोजित करने जा रही है तो विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठनों में उम्मीद जगी है कि राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की उनकी मांग पूरी हो जाएगी।
अब जबकि प्रदेश सरकार चयन प्रक्रिया आयोजित करने जा रही है तो विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठनों में उम्मीद जगी है कि राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की उनकी मांग पूरी हो जाएगी।
कमेंट
कमेंट X