{"_id":"5afbca074f1c1be0408b5b36","slug":"tn-board-hsc-12th-result-2018-declared-check-on-official-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"TN Board HSC 12th Result 2018: नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
TN Board HSC 12th Result 2018: नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
TN Board HSC 12th Result 2018: तमिलनाडु बोर्ड के 12वीं के नतीजे बुधवार सुबह 9.30 बजे जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन या स्मार्टफोन ऐप के जरिए देख सकते हैं। इस वर्ष 12वीं का पासिंग प्रतिशत 91.1 फीसदी रहा है। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस वर्ष 94.1 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 87.7% है।
विज्ञापन
राज्य के शित्रा मंत्री सेंगोट्टइयां ने नतीजों का ऐलान किया। नतीजे डायरेक्टर ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन (DGE) तमिलनाडु ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in के साथ ही अन्य वेबसाइट्स पर भी आप रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 6 अप्रैल 2018 तक आयोजित हुई थीं।
विज्ञापन
रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in के साथ ही आप www.dge.tn.nic.in, www.dge2.tn.nic.in, www.dge1.tn.nic.in, www.results.nic.in, examresults.nic.in और indiaresults.com पर लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X