देश में डिजिटल मार्केटिंग का भविष्य युवाओं के नाम होगा,3-4 वर्षों में करीब 8 करोड़ नौकरियां उपलब्ध होंगी
भविष्य में बढ़ेगी एआई तकनीक का उपयोग, अगर आप डिजिटल मार्केटिंग में ट्रेनिंग लेना चाहते हैं तो इस नंबर 9310414677 पर कॉल करें।
विस्तार
नई दिल्ली। भारत इंटरनेट यूजर्स के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। अनुमान है कि साल के अंत तक भारत में 650 मिलियन से अधिक और 2025 तक 900 मिलियन इंटरनेट यूजर्स होंगे। ये मार्केट इंटरनेट के माध्यम से जुड़ा है। इसमें ब्रांड्स के लिए बहुत बड़ी बिजनेस अपारचुनिटी है। यही कारण है कि ब्रांड्स व्यापक रूप से पुराने मार्केटिंग के चैनल के मुकाबले इंटरनेट या डिजिटल को अपना मुख्य मार्केटिंग चैनल बना रहे हैं। इसका सबसे बड़ा असर यह है कि अगले 3 - 4 सालों में लगभग 8 करोड़ डिजिटल मार्केटिंग की नौकरियां भारत के युवाओं के लिए उपलब्ध होंगी। डिजिटल मार्केटिंग सिर्फ 'शहरी क्षेत्रों' में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण और छोटे कस्बों में भी तेज़ी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि 2025 तक ग्रामीण भारत इंटरनेट उपयोग के मामले में शहरी भारत से आगे निकल जाएगा।
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग
प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटिंग
आने वाले समय में AI से पूरी तरह बदल जाएगी डिजिटल मार्केटिंग
मगर डिजिटल मार्केटिंग तेज बदलावों से गुज़र रहा है जिसमें सबसे बड़ा प्रभाव 'इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग' का रहा है पर आने वाले सालों में यही डिजिटल मार्केटिंग 'AI ' से पूरी तरह बदल जाएगी। यही कारण है कि आज के समय में युवाओं में AI टूल्स सीखने की होड़ लगी हुई है क्योंकि आने वाले समय में डिजिटल मार्केटिंग वही लोग कर पाएंगे जो AI से काम ले सकेंगे। डिजिटल मार्केटिंग में डिजाइन, कॉपी लिखना, वीडियो बनाना, मार्केटिंग फनल बनाना और मार्केटिंग के लिए लेख लिखना जैसे काम शामिल हैं। यह सब AI या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा कम लागत से और पलक झपकते होने लगे हैं। युवाओं के लिए यह एक चुनौती तो है मगर एक बहुत बड़ा मौका भी है।
डिजिटल मार्केटिंग : अमेजिंग फैक्ट्स
- 65% ब्रांड्स ने कोविड के दौरान डिजिटल मार्केटिंग द्वारा बिजनेस में बढ़ोत्तरी की।
- 72% मार्केटिंग बजट डिजिटल पर खर्च किया जाएगा।
- 64% मार्केटर्स सक्रिय रूप से SEO का प्रयोग करते हैं।
- 89% बिजनेस आर्गेनिक सर्च पर भरोसा करते हैं।
- 70% ग्राहक ऑनलाइन रिव्यू से प्रभावित होते हैं।
ये भी पढ़ें
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
डिजिटल मार्केटिंग मॉक टेस्ट
DYK : Did You Know?
- क्या आप जानते हैं कि औसत व्यक्ति प्रतिदिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 2 घंटे से अधिक समय बिताता है।
- क्या आप जानते हैं कि 1996 में बिल गेट्स ने कहा था कि डिजिटल मार्केटिंग में "कंटेंट इज किंग" है।
- ईमेल मार्केटिंग 4000% से ज्यादा प्रभावशाली रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट (आरओआई) देती है।

कमेंट
कमेंट X