{"_id":"59f979984f1c1baf678b8aa7","slug":"super-numerary-quota-applicable-from-2018-in-nit-for-girls-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIT में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर लड़कियों को मिलेगा दाखिला","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
NIT में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर लड़कियों को मिलेगा दाखिला
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी की तर्ज पर देशभर के 31 एनआईटी में इंजीनियरिंग के प्रति लड़कियों का रुझान बढ़ाने और लैंगिक अंतर को पाटने के लिए केंद्र सरकार ने सुपर न्यूमेरी कोटे को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2018 से एनआईटी समेत आईआईईएसटी शिबपुर में सुपर न्यूमेरी कोटा लागू होगा, जिसमें 20 फीसदी सीटें अतिरिक्त होंगी। यानी लड़कियों की सीट बढ़ने से लड़कों की सीटों में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, देशभर के 31 एनआईटी, आईआईईएसीटी में नए नियम के तहत वर्ष 2018 में दाखिले होंगे। इसमें सभी एनआईटी में लड़कियों की सीटों को बढ़ाया जाएगा। सुपर न्यूमेरी कोटा तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
देशभर के एनआईटी में फिलहाल कुल 17,061 सीट हैं। इन सीटों में छात्राओं के लिए 20 फीसदी की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जानी है। छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए एनआईटी प्रबंधन को इस संबंध में हॉस्टल समेत अन्य व्यवस्थाओं को करने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें- SEE: चार राउंड की काउंसलिंग के बाद सिर्फ 18 हजार स्टूडेंट्स ने लिया एडमिशन
हालांकि इस कोटे को लागू होने से लड़कों की सीटों पर कोई कटौती नहीं होगी। यदि कोई छात्रा इस कोटे से बाहर दाखिले के लिए आवेदन करती है तो भी उसे सीट मिलेगी।
जेईई मेन की परीक्षा करनी होगी पास
लड़कियों को इस विशेष कोटे में दाखिला लेने के लिए जेईई मेन की परीक्षा पास करनी होगी। एनआईटी में इस विशेष कोटे में मैरिट के आधार पर ही छात्रा को इंस्टीट्यूट समेत कोर्स प्रोग्राम मिलेगा। मंत्रालय ने इस नए नियम के तहत सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड या ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी को दिशानिर्देश तय करने का भी निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें- इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की फीस कम करने की तैयारी, ऑनलाइन होंगे कोर्स
कोटा वर्ष 2018 से लागू होगा, लेकिन पूर्णतय 2020-21 सत्र में होगा। एनआईटी में वर्ष 2016 में 22 फीसदी तो वर्ष 2017 में 14.3 फीसदी छात्राओं ने दाखिला लिया था। वहीं लड़कों का आंकड़ा वर्ष 2017 में 85.7 फीसदी था।
कमेंट
कमेंट X