RPSC सीनियर टीचर ग्रेड-II (Spl Edu) 2015 का आंसर-की जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ शिक्षक ग्रेड II (विशेष शिक्षा) 2015 परीक्षा के सामान्य ज्ञान, उर्दू, संस्कृत, गणित, हिंदी, विज्ञान और अंग्रेजी के विषयों का आंसर-की प्रकाशित कर दिया है। इसकी परीक्षा 7 से 10 फरवरी तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर इसकी जांच कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी की जांच के लिए उम्मीदवार इन आसान तरीकों का पालन करें-
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें।
स्टेप 2- subject-wise लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4- इसके बाद आंसर-की स्कीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5- इसे सेव कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के बारे में-
राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान सरकार की भर्ती परीक्षा आयोजित करने और सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रक्रियाएं पूरी करने का प्रमुख आयोग है।
आरएएस, आरपीएस, आरटीएस और राजस्थान के उप-समन्वय सेवाओं की भर्ती आरएएस / आरटीएस प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाती है जो राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित होती है। RPSC का कार्यालय जयपुर रोड, अजमेर, राजस्थान में है।
किसी भी अन्य जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X