{"_id":"59ae69d54f1c1b77078b4638","slug":"on-the-occasion-of-teachers-day-ima-conduct-a-special-campaign-aao-school-chalen","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर्स डे के मौके पर IMA ने शुरू किया 'आओ स्कूल चले' अभियान","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
टीचर्स डे के मौके पर IMA ने शुरू किया 'आओ स्कूल चले' अभियान
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शिक्षक दिवस के मौके पर 'आओ स्कूल चले' अभियान की शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रत्येक माह के 5वें दिन स्कूलों में सार्वजनिक स्वास्थ्य शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए IMA सदस्यों को एक अभियान के तहत स्कूलों में प्रार्थना सत्र के दौरान अपने पुराने स्कूल या किसी भी पास के स्कूल में जाने को कहा गया है। वहां वे छात्रों और शिक्षकों के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य के महत्व संबंधी मुद्दों पर बात करेंगे और उन्हें जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
IMA की तरफ से कहा गया है कि टीवी, इंटरनेट, कंप्यूटर और मोबाइल गेम्स को घर से बाहर वाले खेलों से ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है जिससे बच्चों में मोटापे का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों को इन गेम्स से दूर रखा जाए और आउटडोर गेम्स के प्रति उत्साहित किया जाए।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X