फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lieutenant General SK Jha is new Commandant of indian military academy

IMA के 48वें कमांडेंट बने लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा, कई अहम पदों परे दे चुके हैं सेवाएं

Sun, 03 Sep 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून  
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून   Updated Sun, 03 Sep 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
Lieutenant General SK Jha is new Commandant of indian military academy

लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुमार झा भारतीय सैन्य अकादमी के 48वें कमांडेंट बनाए गए हैं। वह सोमवार को पदभार संभालेंगे। इससे पहले वह नॉर्थ ईस्ट में जनरल अफसर कमांडिंग के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल झा को 13 दिसंबर 1980 को सिख रेजीमेंट की 17वीं बटालियन में कमीशन मिला था। 

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल झा इससे पहले राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन, असम राइफल्स सेक्टर और नॉर्थ ईस्ट में माउंटेन डिविजन को भी कमांड कर चुके हैं। साथ ही इंफैंट्री ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर, माउंटेन डिविजन के जनरल स्टाफ अफसर, डायरेक्टर मिलिट्री ऑपरेशंस, ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ, हेडक्वार्टर्स इंटीग्रेेटड डिफेंस स्टाफ में डिप्टी एडिशनल चीफ, हेडक्वार्टर ऑफ एमओडी (आर्मी) परेस्पेक्टिव प्लानिंग में डायरेक्टर जनरल का पद भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन


वह इंडियन मिलिट्री ट्रेनिंग टीम (भूटान) और आर्मी वार कॉलेज में इंस्ट्रक्शनल ड्यूटी पर भी रहे। कांगों में यूनाइटेड नेशन मिशन में वह डिप्टी कमांडर और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ इंफैंट्री ब्रिगेड के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के ग्रेजुएट लेफ्टिनेंट जनरल झा को कई गैलेंट्री समेत अन्य अवॉर्ड मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed