OJEE- 2017: जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन-2017(OJEE-2017) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ओजेईई-17(OJEE-2017) सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षा है जो राज्यभर के डिग्री कॉलेजों में अलग-अलग कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
जिनमें होमियोपेथी, आयुर्वेद, फार्मेसी, इंटीग्रेटेडएमबीए, इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री सहित कई मास्टर कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इस साल जेईई परीक्षा 14 मई, 2017 को आयोजित होना वाली है। परीक्षा एक से ज्यादा सिटिंग में आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
-ओजेईई-2017 के ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करें
-एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
-ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपने लिए जरूरी फॉर्म पर क्लिक करें
-मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
-आगे के लिए एडमिट कार्ड की एक कॉपी डाउनलोड करके रख लें
संबंधित वेबसाइट का पताः ojee.nic.in
जरूरी बातेंः
25 अप्रैल, 2017 से पहले अपने एडमिट कार्ड की कॉपी जरूर डाउनलोड कर लें। अगर किसी वजह से आप 25 अप्रैल तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएं तो 30 अप्रैल से पहले परीक्षा आयोजित करने वाले आयोग को आवेदन लिखें।
एडमिट कार्ड की दो कॉपी प्रिंटआउट कर अपने साथ रख लें। परीक्षा के दिन ख्याल रहे कि दोनों ही कॉपियों पर इंविजिलेटर के दस्तखत होने चाहिए जिनमें से एक कॉपी वहीं परीक्षा केंद्र पर जमा होगी।
अपने एडमिट कार्ड कि एक कॉपी जिस पर इंविजिलेटर का साईन हो उसकी एक कॉपी अपने पास तब तक बचा कर रखें जब तक कि आपको कॉलेज में दाखिला नहीं मिल जाता।
कमेंट
कमेंट X