फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   now top management institutes of india teaching jio and change in telecome sector after jio

'जियो' जैसे प्लान से कैसे निपटे अब होगी इसकी पढ़ाई

Wed, 12 Apr 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Wed, 12 Apr 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
now top management institutes of india teaching jio and change in telecome sector after jio

टेलीकॉम इंडस्ट्री में 'जियो' की एंट्री के बाद मचा उथल-पुथल आज की तारीख में मैनेजमेंट संस्थानों के लिए केस स्टडी का विषय बना हुआ है। इसमें पता लगाया जा रहा है कि कैसे सस्ती सेवा, कंपनियों के मर्जर, मुफ्त सेवा और जॉब की कमी बाजार में तहलका ला सकती है। आपको बता दें कि पिछले 6 महीनों में टेलीकॉम कंपनियों ने कैसे खुद को बाजार में बचाए रखने की होड़ में रोज नए-नए फैसले लिए हैं। अब जियो जैसे प्लान से कैसे निपट सकते हैं इन पर संस्थानों पर पढ़ाई कराई जा रही है।

विज्ञापन


आईआईएम, एक्सएलआरआई, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च और अन्य दूसरे बड़े कॉलोजों के प्रोफेसरों की मानें तो इस उथल-पुथल के दौरान टेलीकॉम इंडस्ट्री ने छात्रों को समझने के लिए हर तरह के उदाहरण पेश किए हैं जिनमें कैसे मानव संसाधन को संभाला जाए, कंपनियों के बीच मर्जर, मार्केटिंग स्ट्रेटेजी, बिजनेस मॉडल और प्राइसिंग आदि शामिल हैं जो कि मैनेजमेंट कोर्स का हिस्सा हैं।  
विज्ञापन


ये भी देखें: डीयू में प्लेसमेंट के लिए पहुंच रही हैं जेनपैक्ट और दूसरी कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन

टेलीकॉम के क्षेत्र में रेगुलेशन अहम

now top management institutes of india teaching jio and change in telecome sector after jio

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक आईआईएम बेंगलुरु में कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी के प्रोफेसर एस रधुनाथ कहते हैं, "टेलीकॉम सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए रणनीतिक महत्व रखता है क्योंकि नई तकनीक और नए कम्युनिकेशन के ऑप्शन तैयार करता है और टेलीकम्युनिकेशन सूचना और ट्रांजेकशन कॉस्ट कम करने में कारगर हो सकता है।"

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया और ऑपरेटर्स के बीच हुए मनमुटाव के बारे में भी मैनेजमेंट कॉलेजों में चर्चा हो रही है। प्रोफेसर रघुनाथ ने इस बात का जिक्र किया कि इंटरनेट के क्षेत्र में काम और टेलीकॉम के क्षेत्र में ज्यादा रेगुलेशन कितना महत्वपूर्ण है।

ये भी देखें: अंडरग्रेजुएट स्तर पर एडमिशन के लिए डीयू में खत्म होगा इंटरव्यू और जीडी

टेलीनोर ने अपना इंडिया यूनिट एयरटेल को बेचा

now top management institutes of india teaching jio and change in telecome sector after jio

​वहीं इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में इंडस्ट्री में हुए इस बदलाव को मार्केटिंग के नजरिए से पढ़ाया जा रहा है। आईआईएम कोलकाता में टेलीकॉम इंडस्ट्री में विश्वस्तरीय कंपनियों के इंडिया में मार्केट और इस पर प्रभाव को बताया जा रहा है। 

आपको बता दें कि पिछले साल यूके बेस्ड कंपनी वोडाफोन ग्रुप ने तकरीबन 4.4 बिलियन यूरो के बिजनेस को कम कर दिया। वहीं टेलीनोर ने अपने इंडिया यूनिट को एयरटेल को बेच दिया। साथ ही पिछले काफी लंबे वक्त से टाटा ग्रुप और डोकोमो के बीच चल रहे लीगल झगड़े के खत्म होते ही डोकोमो भी अपना बिजनेस खत्म कर देगा।

ये भी देखें: अगर कमाना हो पैसा और शोहरत तो 12वीं के बाद करें ये कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed