फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2026 Admit Card: Hall Ticket to Be Released Today, Exam on August 30

NEET PG Exam: नीट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड; 30 अगस्त को होगा एग्जाम

Mon, 24 Aug 2026 07:00 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 24 Aug 2026 07:00 AM IST
सार

NEET PG 2026 Admit Card: नीट पीजी के उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। एनबीईएमएस आज परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन
NEET PG 2026 Admit Card: Hall Ticket to Be Released Today, Exam on August 30
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

NEET PG 2026 Exam: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से नीट पीजी 2026 का एडमिट कार्ड 24 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी, जिसके बाद वे NEET PG 2026 का हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, समय और उम्मीदवार से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी होगी।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

NBEMS परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजेगा। उम्मीदवार ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को एक ही दिन और एक ही पाली में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट करें अहम तिथियां

इवेंट तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 1 जुलाई 2026, शाम 5 बजे से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2026, रात 11:55 बजे तक
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन में सुधार की अवधि 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026
सुधार विंडो 31 जुलाई से 10 अगस्त 2026
उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी 11 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी 24 अगस्त 2026
परीक्षा की तारीख 30 अगस्त 2026
नतीजों की घोषणा 30 सितंबर 2026 तक

गाइडलाइंस का जरूर करें पालन

  • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रियाएं आसानी से पूरी हो सकें।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना जरूरी होगा।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय पहले से जांच लें।
  • उम्मीदवार को अपनी वैध फोटो पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) भी साथ ले जाना चाहिए।
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने से बचें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को परीक्षा से पहले ध्यान से पढ़ लें।
  • परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद केंद्र पर पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर NEET PG के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड/लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
  • लॉगिन करते ही NEET PG एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed