फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Round 1 Counselling 2026 Final Seat Allotment Released, Check Documents and Admission Steps

NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी का फाइनल सीट अलॉटमेंट जारी, रिपोर्टिंग से पहले ये दस्तावेज रखें तैयार

Mon, 24 Aug 2026 04:57 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 24 Aug 2026 04:57 PM IST
सार

NEET UG Final Seat Allotment: नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है। सीट पाने वाले उम्मीदवार अब संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर सकते हैं। दाखिले से पहले जरूरी दस्तावेज और अलॉटमेंट लेटर तैयार रखना होगा।
 

विज्ञापन
NEET UG Round 1 Counselling 2026 Final Seat Allotment Released, Check Documents and Admission Steps
NEET UG Final Seat Allotment Result - फोटो : AI Generated

विस्तार

NEET UG Final Seat Allotment: नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने सीट आवंटन का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया है। जिन उम्मीदवारों को राउंड-1 में सीट आवंटित हुई है, वे अब संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करके दस्तावेज सत्यापन और दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा अलॉटमेंट पीडीएफ के जरिए भी अपनी सीट की स्थिति जांची जा सकती है।

पहले प्रोविजनल रिजल्ट पर आपत्ति का मिला था मौका, अब क्या हुआ?

नीट यूजी राउंड-1 काउंसलिंग का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 20 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को इस प्रोविजनल परिणाम के संबंध में आपत्ति या शिकायत दर्ज कराने के लिए 21 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया था। इसके बाद आज, 24 अगस्त को संशोधित प्रवोजिनल अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया गया। उम्मदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए आज दोपहर 12.30 बजे तक का समय दिया गया था।

अब प्राप्त शिकायतों के आधार पर फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों को उनकी पसंद के अनुसार सीट मिली है, वे अब आवंटित संस्थान में रिपोर्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में दाखिले के समय कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित संस्थान में सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। दाखिले के समय इन दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड
  • नीट यूजी 2026 स्कोरकार्ड/रैंक लेटर
  • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर
  • कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र और अंकतालिका
  • कक्षा 12वीं का प्रमाणपत्र और अंकतालिका
  • वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो की 8 से 10 प्रतियां
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
  • श्रेणी प्रमाणपत्र
  • दिव्यांगता (पीडब्ल्यूडी) प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, जहां लागू हो


उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी फोटोकॉपी भी तैयार रखनी चाहिए।

विज्ञापन

कॉलेज में रिपोर्ट करते समय क्या ध्यान रखें?

सीट अलॉट होने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित संस्थान में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रिपोर्ट करना होगा। सीट अलॉटमेंट लेटर अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट जरूर रखें।

इसके साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी भी ले जाएं। उम्मीदवारों को सलाह है कि कॉलेज में जाने से पहले अपने अलॉटमेंट लेटर में दिए गए संस्थान और सीट से जुड़ी जानकारी ध्यान से जांच लें और प्रवेश के लिए जरूरी सभी दस्तावेज तैयार रखें।

सीट अलॉटमेंट लेटर कैसे डाउनलोड करें?

राउंड-1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को कॉलेज में रिपोर्ट करने से पहले अपना व्यक्तिगत सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। इसके लिए ये चरण अपनाएं:

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • कैंडिडेट लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब अलॉटमेंट स्टेटस पर क्लिक करें।
  • अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करते समय अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed