फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   New delhi book fair 2016 based on Indian culture theme

भारतीय सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित है इस साल का विश्व पुस्तक मेला

Wed, 13 Jan 2016 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jan 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
New delhi book fair 2016 based on Indian culture theme

9 जनवरी यानि शनिवार को दिल्ली में नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला शुरू हो गया है। यह मेला 9 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगा। मेले का उद्घाटन केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। यह मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में आयाजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसका आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास कर रहा है। इस साल चीन को विशिष्ट अतिथि यानि ‘Guest of Honour’ के रूप में आमंत्रित किया गया है। चीन से इस साल करीब 250 प्रकाशक हिस्सा लेंगे। इस साल कुल 20 देशों से प्रकाशक इस आयोजन में भागीदार हैं।
विज्ञापन


इस साल मेले की थीम ‘भारतीय सांस्कृतिक धरोहर’ रखी गई है। आगुंतको के सुविधापूर्ण आवागमन और संचालन के लिए 20 शटल सेवाओं का भी विशेष प्रबंध किया गया है। भारतीय भाषाओं में साहित्य, दर्शन और भाषा की 1000 से भी ज्यादा किताबें प्रदर्शित की जा रही हैं। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिनमें चर्चाएं, भक्ति संगीत और भारतीय साहित्य पर आधारित नाटिकाएं प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि इस साल न्यास नवलेखन श्रृंख्ला लेकर आया है, जिसके तहत युवा लेखकों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इससे 40 वर्ष या उससे कम आयु वाले लेखकों को लाभ होगा, जिनके लेखन को ख्याति न मिली हो या फिर वे लोगों तक न पहुंच सके हों।

इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए एक मोबाइल ऐप – ‘NDWBF 2016’ भी लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप के जरिए आने वाले लोग विभिन्न पवेलियनों, हॉल, प्रकाशकों, उनके स्टॉल नंबर, किताबों आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल प्रकाशकों की संख्या थोड़ी घटी है, मगर फिर भी आयोजक इस साल अधिक लोगों के आने को लेकर आश्वस्त हैं। उनका मानना है कि इस साल जनवरी में आयोजन के कारण दसवीं और बारहवीं के बोर्ड के छात्र भी आ सकेंगे। हॉल नंबर 14 में बच्चों से जुड़ी किताबें मौजूद हैं। यहां पर बच्चों के लिए कई भाषाओं में किताबें, मैग्जीन, लेख आदि भी उपलब्ध हैं। बाल साहित्य पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा ‘सेल्फी कॉर्नर’, क्रिएटिव राइटिंग जैसे कई अन्य प्रबंध भी हैं।

अमर उजाला का भी है स्टॉल

प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में अमर उजाला के स्टॉल में प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर तरह की किताबें मौजूद हैं। यह स्टॉल हॉल नंबर 12 में चल रहा है। अमर उजाला के इस स्टॉल में 250 से भी ज्यादा अलग-अलग तरह की एजकेशन बुक्स हैं। खास बात यह है कि इस फेयर में इन प्रतियोगी पुस्तकों के अलावा अमर उजाला ग्रुप से निकलने वालीं 6 पत्रिकाएं भी उपलब्ध हैं। पाठकों की सुविधा के लिए इन पत्रिकाओं के विशेष अंक भी स्टॉल में उपलब्ध हैं।

अमर उजाला एजुकेशन बुक्स के इस स्टॉल तक पहुंचने का रास्ता बेहद आसान है। यदि आप मेट्रो से वहां जा रहे हैं तो प्रगति मैदान में एंटर करते ही दायीं तरफ हॉल नबंर 12 दिख जाएगा। इस हॉल में जो पहला गेट है उस गेट में घुसते ही बायीं तरफ शुरुआत के चार काउंटर अमर उजाला के ही हैं।


टिकट: इस मेले के लिए सामान्य रूप से 20 रुपए का टिकट रखा गया है। हालांकि बच्चों के लिए यह टिकट 10 रुपए का होगा। टिकट 50 चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर भी उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed