NEET 2017: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में अलग-अलग कॉर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा NEET-2017 का एडमिट कार्ड 22 अप्रैल से संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। सभी अभ्यर्थी 22 अप्रैल से लेकर इसके बाद तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख 15 अप्रैल, 2017 निर्धारित थी लेकिन शनिवार को एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जा सका।
बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई आधिकारिक जानकारी में ये बताया गया है कि, "माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, जिसमें कि 25 वर्ष से ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार करने का आदेश जारी किया गया था। इस वजह से एडमिट कार्ड 22 अप्रैल के बाद जारी होगा।"
इस मौके पर छात्रों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा रश की वजह से शुरूआती वक्त में साइट पर लोड ज्यादा होने से कुछ मुश्किलें भी आ सकती हैं। अतः ऐसे मौके पर ठहर कर एक और बार देख लें फिर से साइट को रिफ्रेस कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
देशभर के 103 शहरों में आयोजित की जाएगी परीक्षा
इसके अलावे एक और बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपने सभी जरूरी जानकारियों की एक बार जांच कर लें जिससे कोई गलती होने पर समय रहते ही उसे ठीक किया जा सके।
एडमिट कार्ड पर छात्रों को अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होगी। फोटो वही होनी चाहिए जो ऑनलाइन फॉर्म में अपलोड की गई थी।
आपको बता दें NEET परीक्षा देशभर के 103 शहरों के करीब 2200 से भी ज्यादा केंद्रों पर 7 मई को आयोजित की जाएगी। यूपी में लखनऊ समेत बरेली, गाजियाबाद, झांसी, नोएडा, वाराणसी और गोरखपुर में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X