{"_id":"59c382694f1c1b1c688b5d49","slug":"mhrd-begins-institute-registration-for-nirf-ranking-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"MHRD ने उच्च शिक्षण संस्थानों की इंडिया रैंकिंग 2018 की प्रक्रिया शुरू की","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
MHRD ने उच्च शिक्षण संस्थानों की इंडिया रैंकिंग 2018 की प्रक्रिया शुरू की
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 21 Sep 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया रैंकिंग 2018 की प्रक्रिया राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ढांचा (NIRF) के तहत शुरू कर दी गई है। देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मानव संसाधन विकास मंत्रालय इस तरह की रैंकिंग की प्रक्रिया अपनाता है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने इंडिया रैंकिंग में हिस्सा लेने के इच्छुक संस्थानों को पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
पिछली NIRF रैंकिंग में करीब 10 हजार संस्थाओं ने हिस्सा लिया था और अपना डाटा अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण में पेश किया था। इन्हें NIRF ने अपने मानकों के योग्य पाया और इंडिया रैंकिंग 2018 में पहले ही पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
पढ़ें- इंजीनियरिंग पढ़ने वाले बनते हैं अरबपति, रिसर्च में हुआ खुलासा
विज्ञापन
उच्च शैक्षणिक संस्थानों ई-मेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यदि किसी संस्थान ने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, लेकिन वो इंडिया रैंकिंग 2018 में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो वे www.nirfindia.org पर जाकर 6 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इस आधार पर होती है रैंकिंग
- शिक्षण संस्थानों की पहुंच एवं समावेशिता
- अनुसंधान एवं व्यावसायिक प्रक्रियाएं
- शिक्षण-अधिगम संसाधन (लर्निंग रिसोर्सेज)
- अंडर-ग्रेजुएट छात्रों के परीक्षा परिणाम
- अवधारणा
कमेंट
कमेंट X