फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   MEA Internship 2026: Opportunity to Gain Experience in International Relations and Foreign Policy

विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका, स्टाइपेंड के साथ यात्रा के लिए भी मिलेगी मदद; 27 सितंबर तक करें आवेदन

Fri, 25 Sep 2026 01:44 PM IST
शाहीन परवीन राज वर्धन जायसवाल, कॅरिअर एक्सपर्ट
राज वर्धन जायसवाल, कॅरिअर एक्सपर्ट Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 25 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रोग्राम के जरिए युवाओं को अंतरराष्ट्रीय संबंधों और भारत की विदेश नीति को समझने के साथ इस क्षेत्र में काम करने का अनुभव मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MEA Internship 2026: Opportunity to Gain Experience in International Relations and Foreign Policy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Magnific

विस्तार

देश मंत्रालय (एमईए) ने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र और ग्रेजुएशन पूरा कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को मंत्रालय के साथ काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे भारत की विदेश नीति और विदेश मामलों से जुड़े कामकाज को करीब से समझ सकेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की यह इंटर्नशिप युवाओं को अंतरराष्ट्रीय संबंधों और भारत की विदेश नीति के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर देती है। खासतौर पर इंटरनेशनल रिलेशंस, पॉलिटिकल साइंस, लॉ, इकनॉमिक्स और इससे जुड़े विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह अनुभव कॅरिअर की शुरुआत में उपयोगी हो सकता है।

विज्ञापन

जरूरी योग्यताएं

विदेश मंत्रालय के इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, अगर उनके कोर्स में इंटर्नशिप करना अनिवार्य है। 31 दिसंबर, 2026 को आवेदक की उम्र 25 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।

स्टाइपेंड व यात्रा के लिए मदद मिलेगी

चयनित इंटर्न को इंटर्नशिप की अवधि के दौरान हर महीने दस हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा, मंत्रालय दिल्ली और उम्मीदवार के उसके राज्य की राजधानी या शहर, जहां उनका कॉलेज या विश्वविद्यालय स्थित है, के बीच एक बार आने-जाने की यात्रा का खर्च भी वहन करेगा। हालांकि, इंटर्नशिप के दौरान दिल्ली में रहने और खाने-पीने की व्यवस्था इंटर्न को स्वयं करनी होगी।

चयन प्रक्रिया

मंत्रालय एमईए इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन चयन प्रक्रिया आयोजित करेगा। चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में आवेदनों की प्रारंभिक छंटनी की जाएगी और दूसरे चरण में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा। मंत्रालय अधिकतम 30 इंटर्न का चयन करेगा। साक्षात्कार के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या से तीन गुना तक उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। 

प्रारंभिक छंटनी के दौरान उम्मीदवारों की बारहवीं कक्षा और स्नातक की पढ़ाई में प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। 'ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स प्रोग्राम' के तहत आने वाले जिलों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साक्षात्कार के चरण में एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। इसके अलावा, चयन प्रक्रिया के तहत कम से कम 30 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन

जरूरी तिथियां

  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची: सात अक्तूबर, 2026
  • इंटरव्यू की तिथि (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग): 17 अक्तूबर, 2026
  • चुने गए उम्मीदवारों की घोषणा करने की तिथि: 23 अक्तूबर, 2026
  • अवधि: अक्तूबर 2026 से मार्च 2027

आवेदन प्रक्रिया

इस इंटर्नशिप की अवधि छह महीने की होगी। उम्मीदवारों को 27 सितंबर, 2026 तक एमईए इंटर्नशिप के आधिकारिक पोर्टल internship.mea.gov.in पर अपने आवेदन जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed