{"_id":"591193f04f1c1bb7378516bb","slug":"maharastra-government-banned-junk-foods-in-school-canteens","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार ने स्कूल कैंटीन में जंक फूड बेचने पर लगाई रोक","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
महाराष्ट्र सरकार ने स्कूल कैंटीन में जंक फूड बेचने पर लगाई रोक
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Tue, 09 May 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
स्कूल कैंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके बच्चे को खाने में पिज्जा, नूडल्स, पेस्ट्री खाना पसंद है तो अब उसे ये सारी चीजें स्कूल के कैंटीन में उपलब्ध नहीं होंगी। जी हां खबर है कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों के कैंटीन में 'हाई इन फैट, सॉल्ट एंड सुगर (एचएफएसएस) खाने' पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार ने स्कूल कैंटीन में 12 तरह के खास जंक फूड की बिक्री पर रोक लगा दी है जिसमें चिप्स, नूडल्स, कोल्ड ड्रींक्स, पिज्जा, बर्गर, केक, बिस्कुट, बन, पेस्ट्री, टॉफी, चॉकलेट, जलेबी आदि शामिल हैं। इसके अलावा 20 ऐसे व्यंजनों की सूची जारी की है जिसका कैंटीन में उपलब्ध होना अनिवार्य है। इनमें रोटी, पुलाव, इडली, वड़ा, नारियल पानी, लस्सी, दही, सैंडविच, खिचड़ी, शिकंजी और जलजीरा शामिल हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने नेशनल न्यूट्रीशन इंस्टीट्यूट, हैदराबाद के निदेशक के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स का गठन किया है ताकि स्कूलों में बच्चों के लिए सेहतमंद खाने का इंतजाम किया जा सके और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जंक फूड से उनका बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X