फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   lt grade teacher recruitment 2018- date of application may increased

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती: बढ़ सकती है आवेदन की तारीख, जानें कब होगी परीक्षा

Fri, 20 Apr 2018 10:29 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
lt grade teacher recruitment 2018- date of application may increased

राजकीय स्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के दस हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 6 मई को प्रस्तावित परीक्षा नहीं होगी। बृहस्पतिवार को आयोग पहुंचे अभ्यर्थियों के समक्ष वहां के अफसरों ने स्थिति स्पष्ट कर दी। हालांकि यह नहीं बताया गया कि परीक्षा की नई तिथि कब जारी की जाएगी। माना जा रहा है कि परीक्षा अब तीन-चार माह बाद होगी। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक के अभ्यर्थियों और ओवरएज अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया जाना है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आवेदन की तिथि अभी तय नहीं की है।
विज्ञापन


परीक्षा छह मई को होगी या नहीं, इस पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। शुक्रवार को कई प्रतियोगी आयोग पहुंचे और अनुसचिव एवं मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। अनुसचिव ने प्रतियोगियों को बताया कि छह मई को परीक्षा नहीं हो सकेगी। जल्द ही लिखित आदेश जारी किया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया कि विशेष मामलों में आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा और जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा अब तीन-चार माह बाद ही आयोजित कराई जा सकेगी। उधर, आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि विश्ेष मामलों में अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया जाना है, इसलिए परीक्षा प्रस्तावित तिथि छह मई को नहीं कराई जा सकेगी। हाईकोर्ट के आदेश का परीक्षण चल रहा है। जल्द ही आवेदन की तिथि घोषित की जाएगी। 

पीसीएस मुख्य परीक्षा को लेकर उहापोह बरकरार

lt grade teacher recruitment 2018- date of application may increased

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का परिणाम संशोधित होगा या यूपीपीएससी हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा, इस पर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में 17 मई को प्रस्तावित पीसीएस मुख्य परीक्षा को लेकर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

हालांकि आयोग की ओर से लगातार यही कहा जा रहा है कि मुख्य परीक्षा निर्धारित समय पर कराए जाने के लिए पूरा प्रयास हो रहा है। परीक्षा परिणाम संशोधित होता है तो मुख्य परीक्षा समय पर नहीं हो सकेगी, ऐसे में आयोग की ओर से परीक्षा समय पर कराए जाने के बयान का यही अर्थ निकाला जा रहा है कि आयोग ने सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि आवेदन आदि की प्रक्रिया आयोग पहले ही पूरी कर चुका है।

अगर सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलता है तो परीक्षा समय पर कराई जा सकती है। इस बारे में आयोग के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि आयोग की यही मंशा है कि परीक्षा निर्धारित समय पर कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed