CSIR UGC NET 2018 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर रिसर्च फेलोशिप तथा लेक्चररशिप की योग्यता हासिल करने के लिए संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी टेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (CSIR) परीक्षा इकाई ने ज्वाइंट सीएसआईआर-यूजीसी टेस्ट जो रविवार, 17 जून, 2018 को होगा, उसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार सीएसआईआर की आधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर जाकर एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
साइंस और टेक्नोलॉजी स्ट्रीम के कुछ विषयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप तथा लेक्चररशिप की योग्यता हासिल करने के लिए सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा 17 जून, 2018 को होगी। 17 जून को जिन विषयों की परीक्षा होगी उसमें केमिकल, अर्थ, लाइफ, फिजिकल, मैथमेटिकल, इंजीनियरिंग, एटमॉस्फेरिक और ओशन एंड प्लेनेटरी साइंसेस शामिल हैं। इन परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट सितंबर या ऑक्टूबर 2018 में जारी किया जाएगा।
बता दें कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लेक्चररशिप की एलिजबिलिटी प्रदान करने के लिए सीएसआईआर हर साल नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट आयोजित करती है।
जरूरी योग्यताएं
M.Sc या इसके समानान्तर डिग्री धारक, 4 साल के इंटेग्रेटेड BS-MS/BS/BE/BTech/BPharma/MBBS उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जनरल आवेदनकर्ता के लिए 55% अंक अनिवार्य हैं, वहीं OBC और SC/ST के लिए 50% अंकों की अनिवार्यता है। विकलांग उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे। जिन्होंने M.Sc में दाखिला ले लिया है, वह भी आवेदन कर सकते हैं।
JRF में आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होती है और लेक्चररशिप की आयु सीमा नहीं होती। इस साल CBSE UGC NET ने JRF के लिएअधिकतम आयु सीमा को बढ़ाकर 30 साल कर दिया है।
परीक्षा का पैटर्न
यह परीक्षा 27 सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी । MCQ आधारित टेस्ट 200 अंकों का होगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों को 3 घंटे का वक्त मिलेगा, जो दो सेशन में विभाजित होगा। उम्मीदवार हिन्दी या अंग्रेजी दोनों में से किसी भी भाषा में परीक्षा दे सकते हैं। ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म में हिन्दी भाषा को चुनने वाले अभ्यर्थियों का प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषा में होगा। जबकि अंग्रेजी भाषा को चुनने वाले उम्मीदवारों को सिर्फ अंग्रेजी में प्रश्न पत्र दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। आवेदनकर्ता को एप्लिकेशन फीस के रूप में 1000 रुपये देना होगा। हालांकि SC/ST और विकलांग उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस 250 रुपये होगी। जबकि OBC अभ्यर्थियों के लिए यह आवेदन राशि 500 रुपये होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद वेबसाइट द्वारा जारी किए गए एप्लिकेशन नंबर को उम्मीदवार सुरक्षित रखें। यह आगे काम आ सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में इसकी जरूरत पड़ेगी। ऑनलाइन एप्लिकेशन भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी भी अपने पास जरूर रख लें। ऑनलाइन एप्लिकेशन करने की आखिरी तारीख 26 मार्च 2018 है।
विवरण http://csirhrdg.res.in/notification_main_june2018.pdf पर मौजूद हैं।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
CSIR UGC NET July 2018: Registrations Started
कमेंट
कमेंट X