फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   invertis university to conduct seminar on management

हॉवर्ड युनिवर्सिटी के साथ मैनेजमेंट के गुर सिखाएगा इंटवर्टिस युनिवर्सिटी

Mon, 01 Aug 2016 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 01 Aug 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
invertis university to conduct seminar on management
इंवर्टिस युनिवर्सिटी - फोटो : Invertis University
नवीनता परिवर्तन का इंजन है। 21 वीं सदी में ऐसी दिक्‍क्तों की कमी नहीं जिन पर हम सभी को मिलकर बात करने की जरूरत है। इन मुद्दों पर गहन चर्चा ही हमारी सोच में निखार ला सकती है और समाज को बेहतरी की ओर ले जा सकती है।
विज्ञापन


इस सोच को ध्यान में रखते हुए हर साल की तरह इस साल भी बरेली स्थित इंवर्टिस युनिवर्सिटी अपनी भूमिका निभाने को तैयार है। युनिवर्सिटी अगस्त के महीने में बहुलवाद, समाज और मैनेजमेंट पर अंतराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन


इस सेमिनार को हावर्ड युनिवर्सिटी, यूएसए के साथ मिलकर सफल बनाया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस सेमिनार में कई मुद्दों पर बात की जाएगी। विचारों की विवधता के बीच कैसे हम मैनजेमेंट की मदद से हर समस्या का हल मुमकिन कर सकते हैं, इस पर चर्चा होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमिनार के को-कंवीनर डॉ आर के शुक्ला ने बताया, ''इस सेमिनार में दुनिया भर से कई प्रोफेसर्स आएंगे और अपने पेपर्स पर चर्चा करेंगे। सेमिनार में देश भर से पांच युनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर और आईआईटी के कई प्रोफेसर्स भी हिस्सा लेंगे।''

इस सेमिनार से छात्रों को काफी कुछ हासिल होगा। चूंकि पेपर प्रेसेंट करने के बाद छात्रों के साथ इंटरएक्‍शन सेशन भी आयोजित किया जाएगा इसलिए, छात्रों की सभी दुविधाएं इन दिग्‍ग्ज प्रोफेसर्स से बात करके समाप्त होंगी।

हॉवर्ड युनिवसिर्टी से कुछ ऐसे भी प्रोफेसर्स हैं जो वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग की मदद से बच्चों से रू-ब-रू होंगे। उनके सेशन को फेसबुक पर लाइव भी किया जा सकता है ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इसका फायदा मिल सके।

डॉ आर के शुक्ला ने बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि देश में भी ऐसे कई छात्र हैं जिन्हें अपने पेपर्स को प्रेजेंट करना और शेयर करना पसंद है। इंवर्टिस यु‌निवर्सिटी ऐसे बच्चों के लिए एक मंच का काम करती है।

इस सेमिनार में प्रोफसर्स के साथ अन्य जगहों में पढ़ चुके या पढ़ने वाले छात्रों को पेपर्स प्रेसेंट करने का मौका मिलेगा। इन बच्चों का चयन युनिवर्सिटी अपने लेवल पर करेगी।


विश्वविधायल के कुलपति और कंवीनर प्रोफेसर जगदीश शुक्ल ने बताया क हमारे विश्वविद्यालय की ख्याति सारी दुनिया में फैल रही है। हम अमेरिका तथा अन्य देशों के साथ शिक्षा के प्रसार के लिए संयुक्त प्रयास कर रहे हैं। 

ज्ञान के प्रसार के लिए युनिव‌र्सिटी हमेशा ही तत्पर है और अपना योगदान निभाने को तैयार भी। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed