फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   invertis university gives doctors of arts to rati agnihotri

इनवर्टिस यूनिवर्सिटी ने दी रति अग्निहोत्री को डॉक्टर ऑफ आर्ट्स की उपाधि

Thu, 19 May 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
invertis university gives doctors of arts to rati agnihotri
इनवर्टिस यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह - फोटो : invertis university
बरेली के इनवर्टिस यूनिवर्सिटी में दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलराज मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी को और आगे जाना है। पूरी दुनिया में इसका बहुत नाम होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इस उपाधि के लिए चुना गया है वह अपने-अपने क्षेत्र में काफी मशहूर हैं। इस यूनिवर्सिटी की बहु आयामी सोच इस बात से दर्शित होती है की अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को यहां डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/bareliy_573db88f2bfc6.jpg
विज्ञापन

सुधा चंद्रन का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि सुधा ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने बहुत मेहनत करके ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने रति अग्निहोत्री की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बहुत ही शानदार अभिनेत्री हैं। ये बहुत खुशी की बात है कि उन्हें इस कार्यक्रम के जरिए दोबारा बरेली आने का मौका मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस कार्यक्रम में मशहूर अभिनेत्री रति अग्निहोत्री को डॉक्टर ऑफ आर्ट्स की उपाधि से सम्मानित किया गया। पुरस्कार लेते समय वह काफी भावुक हो गई। आंखों में पानी लिए उन्होंने बताया कि उनका जन्म बरेली में ही हुआ है और आज इतने दिनों बाद वह फिर बरेली आई हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी को इसके लिए काफी बधाई दी। 
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/bareliy-1_573db90f83d3b.jpg
वहीं इस कार्यक्रम में मशहूर विकेट कीपर किरण शंकर, नृत्य शिल्पी एवं अभिनेत्री सुधा चंद्रन, एचआर स्ट्रेटेजिस्ट विश्वप्रकाश और मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता, लायंस क्लब के प्रमुख एवं बिल्डर राजू वी मनवानी को भी डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हल्दी और अदरक के गुण और उनके इस्तेमाल को कैसे अध्ययन और शिक्षा से आगे ले जाया जा सकता है इस पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed