फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   IIIT Delhi students get Rs 35 lakh pakage

IIIT दिल्ली में प्लेसमेंट का पैकेज 35 लाख के पार

Mon, 20 Nov 2017 03:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Mon, 20 Nov 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
IIIT Delhi students get Rs 35 lakh pakage

नोटबंदी के चलते मोदी सरकार पर बेशक नौकरी जाने और नए रोजगार पैदा न होने के आरोप लग रहे हैं, लेकिन इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईआईटी दिल्ली की प्लेसमेंट में नौकरी के वेतन में इजाफा हुआ है। वर्ष 2016 में जहां बीटेक में सर्वाधिक कैंपस प्लेसमेंट पैकेज 26.86 लाख रुपये था। वहीं, 2017 में यह आंकड़ा 35 लाख रुपये सालाना पहुंच गया है। इसमें करीब 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि पिछले तीन साल में इसमें 115 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन

आईआईआईटी दिल्ली कैंपस में बीटेक और एमटेक प्रोग्राम के छात्रों को डिग्री से पहले भारत समेत विदेशी कंपनियों में जॉब ऑफर हो रहे हैं। वर्ष 2012 से लेकर 2017 के बीच छात्रों के प्लेसमेंट में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

IIIT Delhi students get Rs 35 lakh pakage
बीटेक और एमटेक प्रोग्राम के आखिरी साल के छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट तो बीटेक के दूसरे और तीसरे साल के छात्रों को इंटर्नशिप का मौका मिल रहा है। प्लेसमेंट में रजिस्टर्ड छात्रों को प्लेसमेंट मिलने का रिकार्ड सौ फीसदी है। वर्ष 2016 में बेशक 26.86 लाख का पैकेज सर्वाधिक रहा है, लेकिन बीटेक में एवरेज पैकेज 11.99 लाख रुपये तो एमटेक में 10.22 लाख रुपये रहा। वहीं, वर्ष 2015 में 31 लाख रुपये सर्वाधिक पैकेज था, लेकिन बीटेक में यह आंकड़ा 9.89 लाख रुपये तो एमटेक में 8.8 लाख रुपये था। जबकि वर्ष 2014 में सर्वाधिक 33 लाख रुपये पैकेज के साथ एवरेज पैकेज में बीटेक में 13.57 लाख और एमटेक में 12.64 लाख रुपये ऑफर किए गए थे। 
 
वर्ष      कंपनी    रजिस्टर्ड छात्र   प्लेसमेंट   इंटर्नशिप  पैकेज 
2017   102     249          342       119     35 
2016    85     222           319       97      26.82 
2015    80     190           228        27      31 
2014    57     147           155        --       33 
2013    26     80             52         --      16.5 
2012    23     66             58         --      16.5 

(पैकेज लाख रुपये सालाना) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed