फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   IISc invites application from SC/ST candidates for Fellowship in Science and Engineering

SC/ST उम्मीदवारों के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से फैलोशिप करने का मौका, ऐसे करें आवेदन

Mon, 12 Mar 2018 09:01 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
IISc invites application from SC/ST candidates for Fellowship in Science and Engineering

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) बंगलूरू ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की। जिसमें ग्रीष्मकालीन फैलोशिप के लिए विज्ञान और इंजीनियरिंग 2018 में सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। हालांकि, फैलोशिप केवल एससी / एसटी छात्रों के लिए खुला है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है।

विज्ञापन


पात्रता मापदंड-
शैक्षिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को विज्ञान के विषयों (बायोलॉजी, भौतिक, रासायनिक और गणितीय विज्ञान) में मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) के पहले वर्ष या बीई / बीटेक के तीसरे वर्ष में होना जरूरी है या किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से समकक्ष डिग्री होना चाहिए।
विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, छात्र एमएससी के द्वितीय वर्ष में हों, इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष में, एमटेक छात्र और वैसे छात्र जो पहले कबी आवेदन कर चुके हों, इस कार्यक्रम के लिए योग्य नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन-
-सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना है। इसके लिए वे admissions.iisc.ernet.in पर लॉगिन करें
-निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें
-ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद, आवेदन का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
-फिर, नवीनतम फोटोग्राफ को संलग्न करें और उसपर कॉलेज के प्रिंसिपल से हस्ताक्षर कराएं
-प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षर किए आवेदन को पीडीएफ या जेपीजी प्रारूप में स्कैन करके उसे अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दें।

महत्वपूर्ण तिथि- आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है।
फैलोशिप के बारे में-
कार्यक्रम की अवधि एक महीने है, यह जून / जुलाई में आयोजित किया जाएगा।
फैलोशिप के दौरान 5000 रुपये वेतन और 1,500 रुपये पुस्तक अनुदान के तौर पर दिया जाएगा।
चयनित उम्मीदवार आईआईएससी के फैकल्टी मेम्बर्स में से किसी एक के साथ काम करेंगे और अनुसंधान में इस्तेमाल की जाने वाली विभिन्न तकनीकें सीखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed