{"_id":"5ab5d6484f1c1bb22a8b5045","slug":"iiit-delhi-online-application-started-for-phd-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIIT Delhi: PHD के लिए आवेदन शुरू, यहां मिलेगी पूरी जानकारी","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
IIIT Delhi: PHD के लिए आवेदन शुरू, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
IIIT Delhi
इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी ) में पीएचडी के लिए दाखिले की रेस आज (शनिवार) से शुरू हो रही है। आवेदक एक अप्रैल शाम पांच बजे तक सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
संस्थान से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और कंप्यूटेशनल बायोलॉजी आदि प्रोग्राम में पीएचडी करने का मौका है। प्रबंधन के मुताबिक, बीटेक, एमटेक, एमएस या एमई से डिग्री हासिल करने वाले छात्र दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
छात्रों को पहले साल 27 हजार रुपये और दूसरे से चौथे साल तक 30 हजार रुपये प्रति महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। दाखिला लिखित परीक्षा के बाद मेरिट और इंटरव्यू में पास होने पर मिलेगा।
विज्ञापन
www.iiitd.edu.in/phdapr2018 से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वहीं, अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट phd-admissions@iiitd.ac.in पर लॉगिन सकते हैं। साथ ही सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक 011-26907505, 011-26907575 नंबर पर भी जानकारी मांग सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X