फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Good News for students of ANM and GNM, exam date sheet announced

एएनएम और जीएनएम के छात्रों के लिए खुशखबरी, परीक्षा की डेटशीट जारी

Mon, 02 Apr 2018 06:23 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
Good News for students of ANM and GNM, exam date sheet announced

एएनएम और जीएनएम की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए यह खबर खुशियों से भरी है। तीन साल के नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी अब छह साल बाद परीक्षा देंगे। यह वह नर्सिंग विद्यार्थी हैं, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2011-12 में दाखिला लिया था। यह जीएनएम नर्सिंग विद्यार्थी अब 20 अप्रैल से परीक्षा देंगे। वहीं शैक्षिक सत्र 2013-14 के एएनएम नर्सिंग विद्यार्थी भी इस साल परीक्षा देंगे। रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य एवं विज्ञान विश्वविद्यालय 20 अप्रैल से यह परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है। इसके लिए परीक्षा सूची भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


क्या है मामला:
वर्ष 2011-12 में प्रदेश के कई संस्थानों में जिन विद्यार्थियों ने जीएनएम नर्सिंग कोर्स में एडमिशन लिए थे। इनकी फाइनल परीक्षा नियमानुसार 2014 में होनी थी। हरियाणा में भाजपा ने सत्तारूढ़ होते ही नवंबर 2014 की नर्सिंग परीक्षाएं यह कहते हुए रद्द कर दी थी कि आधे से ज्यादा संस्थानों के पास यह कोर्स कराने की मान्यता ही नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को तगड़ा झटका लगा था। सरकार ने डायरेक्टर ऑफ मेडिकल बोर्ड को खत्म कर नर्सिंग परीक्षा का जिम्मा पीजीआई रोहतक को सौंप दिया था। सरकार के इस फैसले से हरियाणा राज्य में करीब 33 हजार नर्सिंग विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया था। सरकार के फैसले के खिलाफ विद्यार्थियों ने रोष प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 साल से था परीक्षा का इंतजार

Good News for students of ANM and GNM, exam date sheet announced

फरीदाबाद के सभी निजी व सरकारी संस्थान भी परीक्षा रद्द होने की परेशानी से जूझ रहे थे। फरीदाबाद के एक मात्र सिविल अस्पताल बीके में फिलहाल चार संस्थानों के 250 नर्सिंग विद्यार्थी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बीके सिविल अस्पताल में स्टाफ की कमी को इंटर्नशिप विद्यार्थियों के सहारे पूरा किया जा रहा है।

हर दिन 800 से ज्यादा मरीजों की देखरेख करने वाले इन जीएनएम और एएनएम विद्यार्थियों का कहना है कि वह सभी लाखों रुपये खर्च कर अपने भविष्य संवारना चाहती थीं। परीक्षा वक्त पर न होने के कारण सभी परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया था। हर दिन एसओएस, सर्वोदय, लिंग्याज और बीके संस्थान के नर्सिंग विद्यार्थी अपनी सेवाएं देकर जिले के रोगियों को दुरुस्त रख रहे हैं। बीते तीन साल से नर्सिंग के इन विद्याथियों की परीक्षाएं नहीं हुई हैं। वहीं साल 2014 की सालाना परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई थी।

यह होगा परीक्षा कार्यक्रम:
- एएनएम पहले और दूसरे साल के परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे (वर्ष 2013-14 और 2014-15 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी देगें परीक्षा)
- जीएनएम पहले, दूसरे और तीसर साल के विद्यार्थी परीक्षा दे सकेगें ( वर्ष 2011-15 तक में दाखिला ले चुके परीक्षार्थी देगें परीक्षा) 
- मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर ( महिला) दूसरे वर्ष के विद्यार्थी (वर्ष 2011-12 और 2012-13 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी देगें परीक्षा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed