जीएलए विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया ब्यूटी पीजेंट 'पनाश' का आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएलए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मिस्टर एंड मिस जीएलए ब्यूटी पीजेन्ट (पनाश) का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत रंग-बिरंगे आधुनिक या पारम्परिक परिधानों में रैंप पर कैटवॉक करते मॉडल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमो में गीत एवं डांस का सुन्दर समन्वय दिखा।
50 से अधिक छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर ये सन्देश दिया कि आज इस तेजी से बढ़ते वक़्त में व्यक्तित्व के विकास के लिए प्रत्येक पहलू महत्त्व रखता है। इस ब्यूटी पीजेन्ट का शुभारम्भ लेफ्टिनेन्ट जनरल एवं अंडमान एंड निकोबार, पॉन्डिचरी के पूर्व राज्यपाल अजय कुमार सिंह एवं जेसीआई कालिंदी की प्रेसीडेंट ममता अरोड़ा के साथ सेक्रेटरी रजनी मालपानी, विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, डॉ विशाल गोयल एवं तपेश भारद्वाज ने माँ सरस्वती एवं विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत स्व. श्री गणेशीलाल जी अग्रवल के चित्रपटों पर माल्यार्पण व उनके समक्ष दीप प्रज्वल्लित कर किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए पूर्व गवर्नर अजय कुमार सिंह ने कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास पर भी जोर देता है। जिसके अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है, जो कि विद्यार्थियों के मनोरंजन के साथ साथ उनके ज्ञानार्जन व व्यक्तित्व विकास के लिए अति आवश्यक है।
इसके साथ ही उन्होंने मैकेनिकल एंड कंप्यूटर साइंस इंजी. के छात्रों द्वारा आयोजित ‘पनाश ’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि मैं छात्रों की प्रबंधन शैली, नेतृत्व क्षमता और लयबद्ध तरीके से कार्य करने से काफी प्रभावित हूँ।
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान पराम्परिक परिधानों का प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राए आकर्षण का केंद्र बने रहे। छात्रों ने आत्मविश्वास से पूर्ण वॉकिंग स्टाइल व प्रदर्शन से समस्त उपस्थित जनसमुदाय का दिल जीता।
‘पनाश ’ में कड़ी स्पर्धा के साथ छात्र भानु प्रताप ने मिस्टर पनाश एवं आसिमा ने मिस पनाश का खिताब जीता एवं प्रथम रनर अप में आशीष और निकुंज रहे। छात्र छात्राओं को पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह एवं जेसीआई कालिंदी की प्रेसीडेंट ममता अरोड़ा द्वारा वितरित किया गया।
‘पनाश ’ में प्राचीन परिधानों का भी आकर्षण देखने को मिला
निदेशक प्रो अनूप कुमार गुप्ता ने कहा की ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में आत्मविश्वास, व्यवहारिकता, प्रबंधन एवं टीम भावना इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण गुण उत्पन्न होते है। साथ ही वो सफलता की राह में बाधा बनाने वाली अड़चने जैसे हिचकिचाहट आदि को दूर कर निर्भक हो कर अपनी शतप्रतिशत प्रदर्शन दे कर आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा की छात्र छात्रों को आधुनिकता के साथ साथ भारतीय पारम्परिक पहनावे के महत्व को समझना भी अति आवश्यक है, इसलिए ‘पनाश ’ में प्राचीन परिधानों का भी आकर्षण देखने को मिला।
इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकगण डॉ. विशाल गोयल, कुंवर मौसम एवं छात्र हर्षित अग्रवाल, अर्जुन राघव, नमन वाजपेयी, प्रखर सिंह, सचिन पाराशर, प्राची मिश्रा, प्रिय शर्मा, सुरभि शर्मा, इंदु, अंकिता सिंह, अपराजिता सिंह ने अपना विशिष्ठ योगदान दिया। प्रतिभागियों की ट्रेनिंग का कार्यभार नमन वाजपेयी, अर्जुन राघव और हर्षित अग्रवाल ने संभाल रखा था।
इस खुशी के मौके पर कन्वेयर सोनू चौधरी, रिचा राजेश अग्रवाल, तृप्ति अग्रवाल, अनुपमा बजाज, मुक्ति माहेश्वरी, रशिम शोरावाला, मनीष जैन, अल्का अग्रवाल, साधना सरीन, मीना अग्रवाल, प्राची चौधरी, संगीता अग्रवाल, डौली, प्रिया माहेश्वरी, रुपाली गर्ग आदि उपस्थित थे।
कमेंट
कमेंट X