{"_id":"5950b9044f1c1b900c8b4906","slug":"five-indians-set-to-fly-to-prestigious-aerospace-university-in-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस की एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे पांच भारतीय","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
फ्रांस की एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे पांच भारतीय
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
indian student
- फोटो : भारतीय स्टूडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के प्रतिष्ठितअंतरिक्ष संस्थान ‘इंस्टीट्यूट सुपेरियर दे लाएयरोनॉटिक एत दे लाएस्पेस’ (आईएसएई) में दो वर्ष के मास्टर्स पाठ्यक्रम के लिए पांच भारतीय स्टूडेंट्स का चयन हुआ है। ये सभी अगस्त में तुलूज के लिए उड़ान भरेंगे। तुलूज विशालकाय एयरबस एवं कई अन्य एयरोस्पेस कंपनियों तथा अनुसंधान केंद्रों का स्थान है। यहीं अंतरिक्ष संस्थान आईएसएई भी स्थित है।
विज्ञापन
पंजाब की 22 वर्षीय इंजीनियरिंग की छात्रा आरती कालरा को जब इस बारे में पता चला कि उनका चयन फ्रांस के प्रतिष्ठित एयरोस्पेस विश्वविद्यालय के लिए हुआ है, तब उन्हें ऐसा लगा मानो वह सारे बंधन तोड़ हवा में उड़ रही हों। आरती उन पांच मेधावी इंजीनियरिंग छात्रों में शामिल हैं जिनका चयन आईएसएई-एमबीडीए प्रोग्राम ऑफ एक्सीलेंस के तहत फ्रांस के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्थान आईएसएई में हुआ है। आईएसएई, अंगूर के बागानों के लिए मशहूर दक्षिण फ्रांस के तुलूज में स्थित है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के पीईसी विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करने वाली आरती ने बताया कि जब अंतिम नतीजा आया तब मुझे ऐसा लगा मानों मेरे पंख लग गए हों। मेरे अंदर आसमान में उड़ने की इच्छा और मजबूत हो रही थी। लुधियाना के खन्ना कस्बे की रहने वाली आरती ने कहा कि मैं दुनिया को बताना चाहती हूं कि बेटियां कुछ भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
आरती के कॉलेज की साथी राशिका जैन और दक्षिण भारत से तीन अन्य छात्रों का भी चयन इस पूर्णकालिक छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। दक्षिण भारत से चयनित छात्रों में चेन्नई के एसआरएम विश्वविद्यालय के ईशान प्रकाश (22), बेंगलूरू के एमएस रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कार्तिक वेंकटरमन और सागर शेनॉय मणिकर शामिल हैं।
कमेंट
कमेंट X