फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   now it is not necessary to give examination fees with college fees

कॉलेज फीस के साथ नहीं देनी होगी परीक्षा फीस

Mon, 26 Jun 2017 06:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी Updated Mon, 26 Jun 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
now it is not necessary to  give examination fees with college fees
दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट (स्नातक) स्तर के दाखिले की फीस के दौरान परीक्षा फीस नहीं देनी होगी। डीयू प्रशासन ने इस बार कॉलेजों को दाखिला फीस के साथ परीक्षा फीस नहीं लिए जाने का आदेश दिया है। पिछले साल से कॉलेजों में दाखिले फीस के साथ ही परीक्षा फीस लेने की शुरुआत की गई थी। 
विज्ञापन

now it is not necessary to  give examination fees with college fees
du student - फोटो : डीयू स्टूडेंट
डीयू अधिकारियों के अनुसार ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वह चाहते हैं कि पहले छात्र दाखिला लेकर स्थिर हो जाएं। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो। क्योंकि दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने में काफी समय है लिहाजा परीक्षा फीस बाद में भी ली जा सकती है। वहीं इस बार डीयू ने दाखिला फीस के लिए पूल फीस सिस्टम की शुरुआत की है। इस सिस्टम के तहत एक कॉलेज में दाखिला लेकर यदि किसी छात्र ने फीस चुका दी और वह अगली कट ऑफ में दाखिला रद्द कराकर दूसरे कॉलेज में जाना चाहता है तो उसे कुछ ही राशि का भुगतान करना होगा। मसलन किसी कॉलेज में किसी कोर्स की फीस 5000 हजार है और किसी दूसरे कॉलेज में उस कोर्स की फीस 6000 है तो उसे केवल एक हजार का भुगतान करना होगा। अगर फीस कम है तो फीस वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

now it is not necessary to  give examination fees with college fees
du - फोटो : डीयू
ऐसे में दाखिले के समय परीक्षा फीस लेते हैं तो दाखिला रद्द कराने पर परीक्षा फीस वापस करने में भी दिक्कत होगी। यह परेशानी इसलिए भी बढ़ेगी क्योंकि अच्छे कॉलेज और कोर्स के लिए छात्र लगातार एक कॉलेज से दाखिला रद्द कराकर दूसरे कॉलेज में दाखिला लेते रहते हैं। मालूम हो कि पहले यह व्यवस्था थी कि परीक्षा फॉर्म हर सेमेस्टर से पहले भरवाए जाते थे और परीक्षा फीस ली जाती थी। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्रों को काफी दिन दिए जाते थे लेकिन आखिरी समय तक कई छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भरते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed