परीक्षाओं और जॉब का समय बताएंगे ये ऐप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करियर को सही दिशा देने के लिए सही समय पर सही जानकारी जरूरी है। कई बार जरूरी कांप्टीशन या जॉब की समय पर जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में कई ऐप और वेबसाइट हैं जो आपको मदद कर सकते हैं।
एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में परीक्षा परिणाम व सिलेबस आदि की जानकारी से जुड़े कुछ ऐप छात्रों की सुविधा के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
कुलपति विनय पाठक ने बताया कि छात्रों को परीक्षा परिणाम ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त होते हैं। एनसीआर के छात्रों को कुछ कार्यों जैसे माइग्रेशन व दस्तावेज संशोधन आदि के लिए विवि आना पड़ता था। हमारी कोशिश है कि छात्रों को सभी सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त हों, जिससे उन्हें बिना परेशानी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सके।
वहीं, आईएमएस नोएडा कॉलेज की पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष रितु गर्ग कहती हैं कि यह कांप्टीशन का जमाना है। हर क्षेत्र में कई तरह के अवसर पैदा होते हैं, जिनकी जानकारी कई बार छात्रों को आसानी से नहीं मिल पाती है। एजुकेशनल ऐप इसमें बेहद मददगार हैं। प्ले स्टोर पर कई ऐप हैं जो छात्रों को अतिरिक्त जानकारियां एग्जाम अलर्ट व जॉब अलर्ट आदि प्राप्त करने में मदद करते हैं।
इन ऐप्स की ले सकते हैं मदद
जॉब ओपनिंग की जानकारी के लिए इन ऐप की मदद ले सकते हैं।
1- indeedjobsearch
2- freejobalert
3- govtjobsalert
4- sarkarinaukri-freejobalert
5- naukri.comjobsearch
6- bankersadda
7- pratiyogitadarpan
8- crackingmba
कई ऐप ऐसे हैं जो पढ़ाई में भी मदद करते हैं...
1-current affairs & daily general knowledge quiz
2-current affairs gk - ssc ias ibps exam prep
3- india gk
4- gk hindi ias sc ssc offline
5- gk offline
6- civildaily
इसके साथ ही कुछ ऐसी वेबसाइट हैं जैसे https://studyabroad.shiksha.com या http://www.mastersportal.eu जो आपको विभिन्न क्षेत्रों में करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराती हैं। रोजगार समाचार और प्रतियोगी परीक्षाओं पर आधारित पत्रिकाएं आदि भी छात्रों के लिए मददगार बन सकती हैं।
कमेंट
कमेंट X