{"_id":"594ddcc74f1c1bb6438b47cb","slug":"du-students-get-relief-from-100","type":"story","status":"publish","title_hn":" DU में 100 % कटऑफ से छात्रों को मिली राहत","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
DU में 100 % कटऑफ से छात्रों को मिली राहत
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DU में इस बार 100 फीसदी कटऑफ का डर छात्रों को परेशान नहीं करेगा। दरअसल शिक्षण सत्र 2017-18 के लिए सभी मशहूर कॉलेजों ने अपने पॉपुलर कोर्सेज के लिए कटऑफ में इस साल 0.25% से 0.5% की कमी की है।
विज्ञापन
देश में कॉमर्स के कोर्सेज के लिए मशहूर DU के SRCC(श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स) ने बीकॉम ऑनर्स और इकोनॉमिक्स ऑनर्स का कटऑफ 97.75% रखा है जो पिछले साल के मुकाबले 0.25 फीसदी कम है। बीकॉम ऑनर्स के लिए LSR ने 97.25% कटऑफ रखा है, जो पिछले साल से 0.75 फीसदी कम है। ज्यादातर कॉलेजों में बीकॉम ऑनर्स के लिए 0.25% से लेकर 0.5% की कमी की गई है।
विज्ञापन
इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए कई कॉलेजों ने 0.5% की कमी की है। SRCC ने कटऑफ 97.75% और एलएसआर ने 97.5% रखा है। वहीं 0.5% की कमी रामजस और किरोड़ीमल ने भी की है। ये कॉलेज 97.5% पर एडमिशन देंगे। DU के मशहूर कोर्स इंग्लिश ऑनर्स का कटऑफ भी इस साल काफी गिरा है।
विज्ञापन
LSR ने 0.25% की कमी के साथ 98% कटऑफ रखा है। किरोड़ीमल कॉलेज ने इसे 96.25% से 96% किया है। वहीं हंसराज कॉलेज ने इसे पिछले बार की तरह 97% रखा है।
कमेंट
कमेंट X