फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Du literature students will now be taught how to write good facebook post au education

DU में लिटरेचर के छात्रों को अब फेसबुक पोस्ट लिखना सिखाया जाएगा

Wed, 26 Apr 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Wed, 26 Apr 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
Du literature students will now be taught how to write good facebook post au education
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

दिल्ली यूनिवर्सिटी(DU) में लिटरेचर पढ़ रहे छात्रों को अब फेसबुक पोस्ट लिखने की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह तैयारी इंग्लिश लिट्रेचर पढ़ रहे छात्रों के लिए की जा रही है। यूनिवर्सिटी चाहती है कि फेसबुक पोस्ट राइटिंग कोर्स का हिस्सा हो। इसके अलावा विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के सीबीसीएस कोर कमेटी ने भी इसके समर्थन में अपना सुझाव दिया है। 

विज्ञापन


डिपार्टमेंट ने इस बाबत सभी कॉलेजों के इंग्लिश डिपार्टमेंट को प्रपोजल भी भेज दिया है और उनसे इसके लिए जरूरी सुझाव मांगा है। 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट की एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि, "लिखने का मतलब ये नहीं है कि सिर्फ भारी भरकम नॉन-फिक्शन किताबें ही लिखी जाएं। कुछ जेनरिक और जरूरी चीजें भी सलीके से लिखी जानी चाहिए, जैसे ब्लॉग पोस्ट, कवर लेटर या फिर फेसबुक पोस्ट।" 
विज्ञापन


"प्रस्तावित आइडिया स्किल इन्हेंसमेंट कोर्स(SEC) का हिस्सा होगा। अंतिम फैसला कॉलेजों से फीडबैक मिलने के बाद  तय किया जाएगा, जिसके लिए आखिली तारीख 1 मई तय की गई है। इसके बाद मंजूर ड्राफ्ट को एकेडमिक और एग्जीक्यूटिव काउंसिल के पास अंतिम फैसले के लिए भेजा जाएगा।"  
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें इससे पहले नॉन इंग्लिश ऑनर्स छात्रों के लिए चेतन भगत के बेस्ट सेलिंग नॉवेल फाइव प्वाइंट समवन को जेनरल इलेक्ट्रिव पेपर के रूप में मंजूर करने के बाद शिक्षकों ने इसकी खासी निंदा की थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed