फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Admission 2017: online entrance test for PG course can be scrapped this year

DU Admission 2017: पीजी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पर संशय

Thu, 20 Apr 2017 11:05 AM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Thu, 20 Apr 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
DU Admission 2017: online entrance test for PG course can be scrapped this year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

दिल्ली विश्वविद्यालय(DU) में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पर संशय की स्थिति बन गई है। डीयू में बुधवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में चर्चा के बावजूद ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा को हरी झंडी नहीं मिली। दरअसल, एबीवीपी व डूसू की ओर से ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का विरोध शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ ऑफलाइन का विकल्प दिए जाने की मांग भी उठने लगी है। अब कमेटी की अगली बैठक में ही कुछ तय होने की संभावना है।
विज्ञापन


डीयू में इस बार ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए टेंडर जारी हो चुका है। अगले सप्ताह यह टेंडर खुलने की संभावना है। देश के 18 शहरों में प्रवेश परीक्षा कराए जाने की तैयारी है। बुधवार को स्टैंडिंग कमेटी में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का प्रस्ताव लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी देखेंः JEE Main 2017: Answer Key जारी, 22 अप्रैल से पहले करें चैलेंज

बताया जा रहा है कि न तो इस प्रवेश परीक्षा को लेकर कुछ तय हो पाया और न ही आवेदन फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लग पाई। 

कैंपस में एबीवीपी व डूसू ने विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया...

DU Admission 2017: online entrance test for PG course can be scrapped this year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

दरअसल, कैंपस में एबीवीपी व डूसू ने इसके विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उग्र प्रदर्शन और रोड जाम करने के बाद स्टैंडिंग काउंसिल ने छात्रों को बुलाकर उनकी मांगों को सुना। मंगलवार को भी एबीवीपी ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद स्टैंडिंग काउंसिल को बुधवार के लिए टाल दिया था। 

बुधवार को प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुलपति के विरुद्ध नारेबाजी की और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन के तुरंत बाद स्टैंडिंग काउंसिल ने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर उनकी मांगें सुनीं। 

प्रतिनिधिमंडल ने काउंसिल को स्पष्ट किया कि इस वर्ष ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट नहीं लागू होना चाहिए। वहीं, यह सवाल भी उठ रहा है कि यह प्रतिनिधिमंडल स्टैंडिंग काउंसिल के सदस्य नहीं हैं, तो इन्हें बैठक में क्यों बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed