{"_id":"58fee3a14f1c1b9228c0caab","slug":"du-admission-2017-colleges-including-st-stephens-start-fight-for-autonomy","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admission 2017: सेंट स्टीफन सहित अन्य कॉलेजों में स्वायत्तता की मांग तेज","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
DU Admission 2017: सेंट स्टीफन सहित अन्य कॉलेजों में स्वायत्तता की मांग तेज
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय(DU) में शिक्षण सत्र 2017-18 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले कॉलेजों के स्वायत्तता की पहल फिर तेज हो रही है। शुरुआत सेंट स्टीफन कॉलेज की ओर से हुई है। कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जॉन वर्गीज को पत्र लिखकर स्वायत्तता की मांग के साथ आगे बढ़ने को कहा है।
विज्ञापन
हालांकि, पत्र सामने आने के बाद कॉलेज के शिक्षक और छात्रों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। बता दें कि बीते साल से ही डीयू के अंतर्गत आने वाले सेंट स्टीफन कॉलेज, जीजस एंड मैरी, खालसा कॉलेज समेत कुल छह कॉलेज स्वायत्तता की मांग को लेकर मुखर हैं।
विज्ञापन
हालांकि, विरोध के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया था, मगर दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले सेंट स्टीफन कॉलेज प्रबंधन के रुख से साफ है कि स्वायत्तता का मुद्दा फिर से बाहर निकलने वाला है। सेंट स्टीफन कॉलेज प्रबंधन की ओर से लिखे पत्र के मुताबिक, कॉलेज नीतिगत फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः अब 12वीं में नहीं मिलेगा मॉडरेशन मार्क्स, शुरुआत CBSE के स्कूलों से
उसे इस संबंध में किसी अन्य से बात करने की जरूरत नहीं है। कॉलेज प्राचार्य को पत्र में सलाह दी गई है कि वह कॉलेज की स्वायत्तता के विषय को लेकर तेजी से काम करें।
शिक्षकों ने लगाया निजीकरण का आरोप
गौरतलब है कि 25 मार्च को कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की बैठक में सभी की मंजूरी के बाद 12 अप्रैल को गवर्निंग बॉडी चेयरमैन की ओर से पत्र लिखकर इस विषय पर आगे बढ़ने के लिए कहा गया है। उधर, शिक्षकों का विरोध है कि कॉलेज प्रशासन शिक्षा के निजीकरण की तरफ बढ़ रहा है। उनका कहना है कि वे इसका विरोध आगे भी करते रहेंगे।
कमेंट
कमेंट X